विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mainpuri Lok Sabha Seat: ड‍िंपल-अखिलेश से खफा हैं कांग्रेसी! गठबंधन में साथ होकर भी 'साइकिल' से दूर है 'हाथ'

Published: Thu, 21 Mar 2024 09:13 PM (IST)

आइएनडीआईए में सपा और कांग्रेस के शामिल होने के बाद लोकसभा चुनाव की हलचल शुरू होते ही सपा ने मैनपुरी ...और पढ़ें

ड‍िंपल यादव और अखि‍लेश यादव।- फाइल फोटो
ड‍िंपल यादव और अखि‍लेश यादव।- फाइल फोटो

श्रवण शर्मा, मैनपुरी। मैनपुरी संसदीय सीट पर सपा ने वर्तमान सांसद डिंपल यादव काे फिर से रण में उतारा है। आइएनडीआई गठबंधन में शामिल होने के बाद कांग्रेस इस बार भी सपा को सहारा दे रही हैं, लेकिन जिलास्तर पर यह साथ अभी धरातल पर नहीं दिख रहा। गठबंधन में साथ होकर भी फिलहाल साइकिल से कांग्रेस का हाथ थोड़ा दूर ही है। अब तक दोनों दलों के नेता एक छत के नीचे नहीं बैठ पाएं हैं।

आइएनडीआईए में सपा और कांग्रेस के शामिल होने के बाद लोकसभा चुनाव की हलचल शुरू होते ही सपा ने मैनपुरी संसदीय सीट सीट से प्रत्याशी तय करने में तेजी दिखाई। पार्टी की ओर से डिंपल यादव का नाम फिर से घोषित कर दिया। इसके बाद सपा आइएनडीआई गठबंधन में शामिल हो गई। सपा मुखिया अखिलेश यादव भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। हालांकि, स्थानीय स्तर पर दोनों दलों ने संयुक्त प्रचार आदि आरंभ नहीं किया है।

मैनपुरी सीट सपा के खाते में जाने के बाद...     

सपा प्रत्याशी डिंपल यादव मैनपुरी में अब हर दिन दस्तक दे रही हैं, कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारियों के साथ लोगों के बीच बैठ रही हैं, संवाद कर रही हैं, लेकिन ऐसे कार्यक्रमों में कांग्रेस का कोई चेहरा नहीं चमक रहा है। वहीं, मैनपुरी सीट सपा के खाते में जाने के बाद कांग्रेस के जिला कार्यालय पर इससे पहले चल रहीं सभी गतिविधियां अब ठप पड़ गई हैं। हालांकि सपा और कांग्रेस, दोनों दलों के पदाधिकारी साथ होने की बात कह रहे हैं।

पार्टी के निर्देश पर संगठन सपा के साथ काम कर रहा है। सपा प्रत्याशी से मुलाकात हो चुकी है। आइएनडीआई गठबंधन को लेकर जारी पार्टी के निर्देश पर काम कर रहे हैं, जल्द ही बैठक हाेगी। - विनीता शाक्य, जिलाध्यक्ष कांग्रेस।

चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले आइएनडीआई गठबंधन के सभी दलों के साथ बैठक होगी। कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष सपा प्रत्याशी से मिल चुकी हैं। दोनों दल मिलकर काम करेंगे।- आलोक शाक्य, जिलाध्यक्ष सपा।

यह भी पढ़ें: मैनपुरी में भाजपा का बड़ा दांव, डिंपल के सामने दिग्गज कांग्रेसी को उतारने की अटकलें; अखिलेश हुए अलर्ट

यह भी पढ़ें: अपर्णा यादव नहीं बल्‍क‍ि BJP के इस द‍िग्‍गज नेता के मैनपुरी से चुनाव लड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर, चर्चा में हैं ये पांच नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।