विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैनपुरी में भाजपा का बड़ा दांव, डिंपल के सामने दिग्गज कांग्रेसी को उतारने की अटकलें; अखिलेश हुए अलर्ट

Published: Thu, 21 Mar 2024 01:21 PM (IST)

Mainpuri Lok Sabha Election मैनपुरी लोकसभा सीट को समाजवादी पार्टी का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। सपा ने इस ...और पढ़ें

मैनपुरी में भाजपा का बड़ा दांव, डिंपल के सामने दिग्गज कांग्रेसी को उतारने की अटकलें
मैनपुरी में भाजपा का बड़ा दांव, डिंपल के सामने दिग्गज कांग्रेसी को उतारने की अटकलें

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। (Mainpuri Lok Sabha Seat) समाजवादी पार्टी के सबसे मजबूत गढ़ में भाजपा ने अपने लड़ाके के नाम अब तक घोषित नहीं किया है। इंतजार के साथ चर्चाएं भी बढ़ती जा रही हैं कि भाजपा का चुनावी सालार कौन होगा।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह सहित कई नाम लगातार कयासों में हैं। अब कांग्रेस के एक बड़े नेता को भाजपा की टिकट पर मैदान में उतरने की चर्चा शुरू हो गई है।

माना जा रहा है कि इसी सप्ताह पार्टी प्रत्याशी का नाम घोषित कर सकती है और सबकी निगाहें इसी पर टिकी हैं।

सपा ने मैनपुरी से डिंपल यादव को बनाया प्रत्याशी

मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव (Dimple Yadav) को प्रत्याशी बनाया है। सपा का गढ़ कही जाने वाली इस सीट पर डिंपल यादव वर्ष 2022 में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में सांसद बनी थीं। इस बार भी वह पूरी ताकत झोंक रही हैं।

चुनाव की अधिसूचना के बाद राजनीतिक हलचल तेज है, परंतु भाजपा (BJP) के प्रत्याशी का नाम सामने आना बाकी है। अब तक प्रत्याशी चयन की रेस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य, सैफई परिवार के दामाद अनुजेश यादव और आरसीएल निदेशक मनोज यादव आदि नेताओं के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

कांग्रेस के बड़े नेता भाजपा में हो सकते हैं शामिल

इस बीच कांग्रेस के बड़े नेता के भाजपा में शामिल होने और उसको ही प्रत्याशी बनाने की चर्चाएं भी शुरू हो गईं। कांग्रेस के इस नेता को ब्रजक्षेत्र की एक अन्य सीट पर गठबंधन से प्रत्याशी बनने की चर्चाएं पहले से चल रही हैं।

चर्चा तो दूसरे राज्य से कांग्रेस की टिकट पर किसी सीट से लड़ने की भी हैं लेकिन अब संभावना जताई जा रही है कि यह नेता लंबे समय से भाजपा के संपर्क में हैं और उनको मैनपुरी सीट से भी प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

हाल ही इस नेता के करीबी रह चुके कुछ नेता भाजपा में शामिल हुए थे। उनके शामिल होने को भी पूर्व निर्धारित योजना का हिस्सा बताया जा रहा है। प्रत्याशी कौन होगा, इसे लेकर स्थानीय नेता भी असमंजस में हैं। संभावना जताई जा रही है कि भाजपा होली से पहले सूची जारी कर सकती है।

बसपा को भी भाजपा प्रत्याशी का इंतजार

भाजपा की तरह बसपा के भी प्रत्याशी का नाम सामने आने का लोगों को इंतजार है। 2019 के चुनाव में बसपा का सपा के साथ गठबंधन था। इस बार बसपा लंबे समय से चुनावी तैयारी में जुटी हुई थी।

मंडल एवं जोन स्तरीय पदाधिकारी लंबे समय से गांवों में सक्रिय रहकर अपने परंपरागत वोट बैंक की नब्ज टटोलते आ रहे हैं। पार्टी नेताओं के मुताबिक से लोधी या शाक्य प्रत्याशी को मैदान में उतारा जाएगा। भाजपा के प्रत्याशी का नाम घोषित होने का इंतजार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश ने पीलीभीत लोकसभा सीट से इस दिग्गज नेता को घोषित किया प्रत्याशी, वरुण गांधी की अटकलों पर लगा विराम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।