Karwa Chauth: मैनपुरी के बाजार में चंदेरी साड़ियाें के साथ बनारसी और लक्ष्मीपति की धूम, महिलाओं के लिए खास आफर
Karwa Chauth करवा चौथ की तैयारी में महिलाएं जुट गई हैं। महिलाओं को लुभा रहीं लाल रंग की साड़ियां। साड़ियों की खरीदारी शुरू हो गई है। बाजार में भीड़ देखकर दुकानदार भी गदगद हैं। इस बार संक्रमण का खतरा भी कम है तो त्योहारी सीजन अच्छा होने की उम्मीद है।
मैनपुरी, जागरण टीम। करवा चौथ को लेकर महिलाएं अब दुकानों तक पहुंचने लगी हैं। साड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की खूब भीड़ दिख रही है। लाल रंग की साड़ी खरीद को महिलाएं प्राथमिकता दे रही हैं, लक्ष्मीपति और चंदेरी सिल्क ब्रांड की साड़ियां खूब पसंद की जा रही है। बनारसी और सिल्क की साड़ियां भी खरीदी जा रही है। एक हजार से दो हजार कीमत वाली साड़ियां खरीद को महिलाएं वरीयता दे रही हैं।
13 अक्टूबर को मनेगी करवा चौथ
इस बार करवा चौथ 13 अक्टूबर को मनेगी, ऐसे में महिलाएं सजने-संवरने के लिए बाजारों की ओर आने लगी हैं। साड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। साड़ियां खरीदने के लिए दोपहर से शाम तक दुकानों पर महिलाएं अपनी पसंद को प्राथमिकता दे रही है। महिलाओं की भीड़ से बाजारों में रौनक नजर आ रही है।
करवा चौथ के लिए यह ब्रांड बने पसंद
शहर में साड़ियों की दुकानों पर महिलाएं सबसे ज्यादा लक्ष्मीपति, सुभाष, विपुल, लाइफ स्टाइल, चंदेरी सिल्क, प्योर सिल्क के अलावा नेट के कपड़े से बनी साड़ियों को खास प्राथमिकता दे रही हैं। लाल रंग की साड़ियों की सर्वाधिक मांग है। शहर के बजाजा बाजार स्थित सानू क्लाथ स्टोर के संचालक हाजी बाबूद्दीन ने बताया कि प्रिंट और वर्क भी महिलाओं की पसंद बना हुआ है। लक्ष्मीपति और विपुल ब्रांड की साड़ियों में लाल रंग की सबसे ज्यादा मांग है।
महिलाओं के लिए लुभाने ऑफर, फाल और पीको फ्री
महिलाओं को लुभाने के लिए दुकानदारों ने साड़ियों पर फाल और पीको कराने का आफर्स चालू किया है। यह दोनों काम साड़ी खरीदने के बाद कराकर दिए जा रहे हैं। बाजार में पांच सौ रुपये से लेकर और काफी महंगे दामों की साड़ियां मौजूद है, लेकिन ज्यादातर महिलाएं एक हजार से दो हजार के बीच की कीमत वाली साड़ियों को ज्यादा पसंद कर रही हैं। लाल रंग सुहाग का प्रतीक माना जाता है।
ये भी पढ़ें... Banke Bihari Mandir: बुजुर्ग-बीमार और बच्चों को मंदिर न लाने की सलाह, आज शाम से वाहनों की नो एंट्री
इस बार बाजार सही चल रहा है। महिलाएं लाल साड़ी खरीद को ज्यादा वरीयता दे रही है। एक से दो हजार कीमत वाली साड़ी की ज्यादा मांग हैं।- अनूप कुमार, बजाजा बाजार।
इस बार कारेाबार सही है, महिलाएं खरीदारी को दुकानों पर आ रही हैं। सिल्क की साड़ी भी पसंद की जा रही है। बाजार सही रहने का अनुमान है।-सानू, सीताराम मार्केट।