यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dimple Yadav Nomination: डिंपल यादव ने मैनपुरी सीट से दाखिल किया नामांकन, तीसरे चरण में सात मई को होगा मतदान
डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने मंगलवार को मैनपुरी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ...और पढ़ें

एएनआई, मैनपुरी। लोकसभा चुनाव में मैनपुरी संसदीय सीट पर इस बार का घमासान पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। सपा के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और वर्तमान सांसद डिंपल यादव ताल ठोक रही हैं। डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने मंगलवार को मैनपुरी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया।
इससे पहले डिंपल पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल सैफई के मेला मैदान पर जाकर उनको पुष्पांजलि अर्पित की। नामांकन के लिए मैनपुरी रवाना होने से पहले आवास पर नवरात्र के चलते कन्या भोज भी कराया। डिंपल यादव ने अपने गांव में पत्रक देवी के मंदिर पर भी पूजा अर्चना की।
मैनपुरी में सात मई को होगा मतदान
लोकसभा चुनाव के लिए यूपी की 80 सीटों पर सात चरण में मतदान होगा। पहले चरण की 19 अप्रैल, दूसरे चरण में 26 अप्रैल, तीसरा चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, 5वें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और 7वें चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। यूपी की मैनपुरी सीट पर तीसरे चरण में चुनाव होगा, जिसके लिए 7 मई को मतदान होगा।