यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डिंपल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे योगी के मंत्री जयवीर सिंह के पास कितने करोड़ की है संपत्ति? शपथ पत्र में किया खुलासा
सोमवार को मैनपुरी संसदीय सीट से नामांकन करने वाले भाजपा प्रत्याशी- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह करोड़ों के मालिक ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। (Jaiveer Singh Net Worth) सोमवार को मैनपुरी संसदीय सीट से नामांकन करने वाले भाजपा प्रत्याशी- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह करोड़ों के मालिक हैं। उन पर कोई मुकदमा नही है। स्वयं और पत्नी पर तीन लाइसेंसी शस्त्र हैं, जबकि लाखों की नकदी भी दोनों के पास है। पति और पत्नी ने दोनों पुत्रों को कर्ज भी दे रखा है, जबकि कई करोड़ का निवेश भी किया है।
दपंती के पास कई करोड़ की चल-अचल संपति भी है। मैनपुरी से नामांकन करने वाले भाजपा के प्रत्याशी जयवीर सिंह ने खुद और पत्नी के नाम विवरण शपथ पत्र के साथ नामांकन में जमा किया है।
बैंक खातों में जमा है कई करोड़ की राशि
बीस तोला सोना, दो किलो चांदी खुद पर और पत्नी रीता सिंह पर 40 ताला सोना और चार किलो चांदी बताई है। जयवीर सिंह ने लखनऊ, फिरोजाबाद के बैंक खातो में कई करोड़ की जमा राशि खुद और पत्नी के नाम दर्शाई है। एक खाता उन्होंने चुनाव के लिए मैनपुरी की पंजाब नेशनल बैंक में खोला है, जिसमें एक लाख से अधिक रुपया जमा बताया है।
वह खुद रिवाल्वर और राइफल रखते हैं तो पत्नी पर भी राइफल है। कभी मोटर साइकिल के स्वामी जयवीर के पास अब यह नहीं है, जबकि एक ट्रैक्टर खुद पर तो एक ट्रैक्टर पत्नी के पास है। जयवीर और उनकी पत्नी के नाम बैंकों में फिक्स डिपाजिट भी है।
सावधि जमा में जयवीर अपनी पत्नी से आगे हैं। कंपनियों और प्रतिष्ठानों में भी दोनों ने निवेश किया है। पत्नी का निवेश दो करोड़ के आसपास है, जबकि जयवीर का निवेश भी करोड़ में है। पीपीएफ में भी जयवीर के 8.65 लाख, पत्नी के 4.03 लाख जमा है। इंटर पास जयवीर और उनकी पत्नी करोड़ों की जमीन के मालिक भी हैं।
जयवीर सिंह ने शपथपत्र में मुकदमों की संख्या शून्य बताई है। जयवीर के पास 4.25 लाख और पत्नी के पास 4.25 लाख रुपये नकद हैं। कई कंपनियों में दोनों ने करोड़ों का निवेश किया है। दोनों ने ही अपने पुत्र सुमित प्रताप को चार करोड़ से अधिक और अतुल प्रताप को लाखों का ऋण भी दे रखा है, जबकि दंपती पर ऋण नहीं है।
जयवीर के पास 5.24 करोड़ की चल और 6.69 करोड़ की अचल संपत्ति है, जबकि पत्नी पर 3.47 करोड़ की चल और 4.05 करोड़ की अचल संपत्ति है।
इसे भी पढ़ें: मैनपुरी से डिंपल यादव के खिलाफ बसपा ने बदला प्रत्याशी, मायावती ने इस कद्दावर नेता पर लगाया दांव