कार से रौंदे गए सपा कार्यकर्ता की मौत पर मैनपुरी में भड़का गुस्सा, बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर घेरा थाना
समोसे की दुकान पर विवाद के बाद कार से रौंदे गए सपा कार्यकर्ता सामोद यादव की गुरुग्राम में इलाज के ...और पढ़ें

थाने में घेराव करते लोग और मृतक की फाइल फोटो।
HighLights
सपा कार्यकर्ता सामोद यादव की गुरुग्राम में इलाज के दौरान मौत।
गुस्साए स्वजनों और ग्रामीणों ने सकरावा थाने का घेराव किया।
आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई।
संवाद सूत्र, किशनी (मैनपुरी)। कन्नौज के मलकंठपुर गांव में 10 नवंबर को समोसे की दुकान पर विवाद के बाद कार से रौंदे गए किशनी क्षेत्र के रहने वाले सपा कार्यकर्ता की गुरुग्राम में इलाज के दौरान मौत होने पर स्वजन और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने रविवार शाम सकरावा थाने का घेराव कर हंगामा किया।
वह आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे। चार थानों और आठ चौकी की पुलिस टीमों ने पहुंचकर सभी को शांत कराया।
चार थानों और आठ चौकी की पुलिस टीमों ने पहुंचकर संभाला मोर्चा
किशनी थाना क्षेत्र का गांव मिदिया कन्नौज जिले के सकरावा के मलकंठपुर से सटा है। 10 नवंबर की शाम मिदिया गांव निवासी 35 वर्षीय सपा कार्यकर्ता सामोद यादव मलकंठपुर गांव में बृजेश शाक्य की दुकान पर समोसा खाने आया था। वहां पहले से मौजूद सकरावा के नगला मदारी निवासी राजिद उर्फ राशिद और उसके अज्ञात साथी से सामोद का विवाद हो गया। कुछ देर बाद बाइक से घर जा रहे सामोद को राजिद ने कार से रौंद दिया था।
गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल के पिता जनेश चंद्र ने राजिद उर्फ राशिद और अज्ञात कार सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आक्रोशित स्वजन और समर्थकों ने उठाई बुलडोजर कार्रवाई की मांग
शुक्रवार को पुलिस ने राजिद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रविवार शाम सामोद की मौत होने की सूचना पर स्वजन और उसके समर्थक सकरावा थाना पहुंचे गए। जहां चार थाना और आठ चौकियों की पुलिस ने स्थिति को किसी तरह संभाला। पिता जनेश चंद्र ने बताया कि उनका इकलौता बेटा समाजवादी पार्टी का बूथ प्रभारी था।
यह भी पढ़ें- आगरा के नामी कॉलेज की छात्रा को किया ब्लैकमेल, साथ पढ़ने वाले ने ही वसूले 20 लाख रुपये
कन्नौज के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि कुछ लोग थाने पहुंचे थे। कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया गया है। तनाव को देखते हुए मिदिया और मलकंठपुर गांव के बीच में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।