विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैनपुरी सीट पर डिंपल के खिलाफ इस दिग्गज मंत्री को उतार सकती है भाजपा, दिल्ली हाईकमान से टिकट फाइनल!

Published: Mon, 08 Apr 2024 08:23 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी यूपी की सभी सीटों पर जीत का दावा कर रही ...और पढ़ें

मैनपुरी सीट पर डिंपल के खिलाफ इस दिग्गज मंत्री को उतार सकती है भाजपा
मैनपुरी सीट पर डिंपल के खिलाफ इस दिग्गज मंत्री को उतार सकती है भाजपा

HighLights

  1. शनिवार रात को बुलाया गया दिल्ली, फाइनल माना जा रहा टिकट
  2. फिरोजाबाद सीट पर पिछड़े चेहरे को प्रत्याशी बनाने की संभावना

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। (MainPuri Lok Sabha Seat) लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर जीत का दावा कर रही भाजपा ने सपा के गढ़ों में प्रत्याशी चुनने की पहेली को सुलझा लिया है। शनिवार रात को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को हाईकमान ने अचानक दिल्ली बुलाया था।

मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए पर्यटन मंत्री का नाम पहले से टिकट के दावेदारों में आगे चल रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी बुधवार तक मैनपुरी और फिराेजाबाद, दोनों सीटों के प्रत्याशी घोषित कर सकती है। फिरोजाबाद में पिछड़ा वर्ग पर दांव खेला जाएगा।

मैनपुरी माना जाता है सपा का गढ़

मैनपुरी लोकसभा सीट को सपा का गढ़ माना जाता है। बीते 10 चुनावाें से सपा सबको पराजित कर रही है। इसी तरह फिरोजाबाद में भी सपा मजबूत मानी जाती है। समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी में पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है, जबकि फिरोजाबाद में अक्षय यादव प्रत्याशी हैं।

डिंपल यादव ने मुलायम सिंह के निधन के बाद 2022 में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी, जबकि अक्षय यादव 2019 में फिरोजाबाद सीट पर हार गए थे। भाजपा इस बार फिरोजाबाद सीट पर कब्जा बरकरार रखने के साथ मैनपुरी के सपाई गढ़ को ढहाने के दावाें में जुटी है। हालांकि अब तक प्रत्याशियाें के नाम घोषित नहीं हुए है।

बीते दो माह से नामों पर मंथन चल रहा है। मैनपुरी सीट के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, सैफई परिवार के दामाद अनुजेश प्रतात, पूर्व प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य आदि के नाम चर्चाओं में चल रहे हैं।

पार्टी खेल सकती है क्षत्रिय दांव

बीते तीन चुनावों से भाजपा शाक्य प्रत्याशी उतार रही है, परंतु जीत तक नहीं पहुंच पाई। इससे पहले 2014 में भाजपा ने क्षत्रिय चेहरे पर दांव खेला था। अब माना जा रहा है कि पार्टी बार फिर क्षत्रिय को ही मैदान में उतारने जा रही है। शनिवार शाम को पार्टी नेतृत्व ने जयवीर सिंह को दिल्ली बुलाया था। बताया जा रहा है कि उनको चुनावी तैयारी के संकेत दे दिए गए हैं।

वहीं फिरोजाबाद में बीते चुनाव में क्षत्रिय प्रत्याशी के तौर पर चंद्रसेन जादौन को लड़ाया गया था। इस बार फिरोजाबाद में क्षत्रिय चेहरों के साथ यादव समाज से भी टिकट को मजबूत दावेदारी हो रही है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के पुत्र अतुल प्रताप सिंह, हरिओम यादव सहित कई चेहरे दौड़ में हैं।

बताया जा रहा है कि मैनपुरी में क्षत्रिय प्रत्याशी लड़ाने की सूरत में फिरोजाबाद से पिछड़े को मौका दिया जाएगा। इसमें यादव समाज को तरजीह देने की संभावना प्रबल मानी जा रही है। हालांकि अब प्रत्याशी के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है।

संगठन को भी चुनावी तैयारी और कमजोर बूथों की सूची तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। संभावना है कि 10 अप्रैल तक प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

बसपा भी खोल चुकी है अपने पत्ते

मैनपुरी और फिरोजाबाद सीट पर बसपा अपने पत्ते खोल चुकी है। बसपा ने मैनपुरी के लिए गुलशन देव शाक्य और फिरोजाबाद से सतेंद्र जैन सौली को प्रत्याशी घोषित किया है।

इसे भी पढ़ें: UP News: पहले नाम बदलकर की शादी, अब मतांतरण का दबाव बना रही महिला; बेटे का जबरन करा दिया खतना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।