विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: पहले नाम बदलकर की शादी, अब मतांतरण का दबाव बना रही महिला; बेटे का जबरन करा दिया खतना

Published: Mon, 08 Apr 2024 07:51 AM (IST)

Meerut News ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के मास्टर कालोनी निवासी एक युवक ने महिला पर आरोप लगाया कि उसने अपना धर्म छिपाकर ...और पढ़ें

पहले नाम बदलकर की शादी, अब मतांतरण का दबाव बना रही महिला; बेटे का जबरन करा दिया खतना
पहले नाम बदलकर की शादी, अब मतांतरण का दबाव बना रही महिला; बेटे का जबरन करा दिया खतना

जागरण संवाददाता, मेरठ। ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के मास्टर कालोनी निवासी एक युवक ने महिला पर आरोप लगाया कि उसने अपना धर्म छिपाकर व फर्जी दस्तावेज दिखाकर उससे शादी कर ली। अब वह उसके साथ ही तीन बच्चों पर मतांतरण का दबाव बना रही है।

ब्रह्मपुरी के मास्टर कालोनी निवासी विपिन वर्मा पुत्र प्रीतम सिंह वर्मा ने बताया कि उसका पहली पत्नी से 29 मार्च 22 को तलाक हो गया था। उसके तीन बच्चे है। न्यायालय ने तीन बच्चों की सुपुर्दगी उसे दी है।

तलाक के बाद उसने नैना वर्मा निवासी सहारनपुर से शादी कर ली। उसने खुद को हिंदू सुनार बताया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही नैना तीनों बच्चों के साथ मारपीट कर नमाज पढ़ने का दबाव बनाती थी।

बेटे का जबरन कराया खतना

शक होने पर उसने जानकारी की तो पता चला नैना का असली नाम शहजादी है और व मुस्लिम है। उसने फर्जी दस्तावेज बनाकर उससे साजिश के तहत शादी की। विपिन ने आरोप लगाया कि शहजादी ने उसके दस साल के बेटे का खतना भी जबरन करा दिया।

अब वह अपनी बहन के साथ मिलकर पूरे परिवार पर मतांतरण का दबाव बना रही है। विरोध करने पर बेटे को छह माह पूर्व निवस्त्र कर उसके ऊपर गर्म पानी डालकर उसे बुरी तरह जलाकर हत्या का प्रयास किया।

शहजादी ने बहन व तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया और अपने घर सहारनपुर चली गई। चार माह पूर्व उसे साजिश के तहत शहजादी ने घर सहारनपुर बुलाया। यहां उसे बंधक बनाकर पीटा गया ओर मतांतरण का दबाव बनाया गया। किसी तरह वह बाइक छोड़कर भागकर मेरठ आया।

ब्रह्मपुरी पुलिस ने विपिन की तहरीर पर शहजादी, उसकी बहन व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: प्रयागराज एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच से चादर चोरी कर ले जा रहे थे हाई प्रोफाइल यात्री, अधिकारियों तक पहुंचा मामला फिर...