विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रैक तक पुलिस की सख्त निगरानी, 12 प्रवेश गेटों पर पुलिस अलर्ट; फोर्स तैनात

Published: Mon, 22 Jan 2024 04:31 PM (IST)

रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रैक तक पुलिस की सख्त निगरानी है। अपर जिलाधिकारी रामप्रकाश एएसपी सत्यम एसडीएम नगर जितेंद्र कुमार ...और पढ़ें

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रैक तक पुलिस की सख्त निगरानी
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रैक तक पुलिस की सख्त निगरानी

जागरण संवाददाता, महोबा। Ram Mandir Pran Pratishtha: रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रैक तक पुलिस की सख्त निगरानी है। होटल और रैन बसेरा में रहने वाले लोगों का सत्यापन किया गया। बस स्टेशन और रेलवे प्लेटफार्म में चेकिंग कर यात्रियों के सामान का जांचा गया। संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। जिले में 12 प्रवेश गेटों पर विशेष चेकिंग के लिए फोर्स तैनात किया गया है। बम निरोधक दस्ता भी सक्रियता के साथ जांच टीम के साथ लगाया गया है।

श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पुलिस व प्रशासनिक महकमा सक्रिय रहा। अपर जिलाधिकारी रामप्रकाश, एएसपी सत्यम, एसडीएम नगर जितेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर दीपक दूबे के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण स्थलों रेलवे स्टेशन, ट्रेन, ट्रैक, बस स्टेशन व बसों की चेकिंग की।

चलाया सत्यापन अभियान

होटल, ढाबा, रैनबसेरों आदि में नजर रखी गई। इस दौरान एएसचेक टीम भी मौजूद रही। संयुक्त टीम ने लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं की सघन चेकिंग की गई। जिले की सभी सीमाओं पर बैरियर चेक पोस्ट बनाकर प्रत्येक आने जाने वाले वाहन की सघन चेकिंग की गई। रेलवे स्टेशन व रेलवे ट्रैक के आसपास निवासित, किराएदारों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया गया।

एसपी अपर्णा गुप्ता ने सीमा क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाएं। मिश्रित आबादी वाले स्थानों में भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त की गई।

जनपदीय पुलिस की इंटरनेट मीडिया पुलिस टीम के माध्यम से साइबर पेट्रोलिंग की जा रही है, जिसमें रैडिक्लाइज्ड तत्वों का चिह्नीकरण, चेकिंग व निगरानी करते हुए सतत मानिटरिंग की जा रही है, जिससे आपत्तिजनक पोस्ट पर संबंधित अराजकतत्व को चिह्नित कर उसके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जा सके। सीमा क्षेत्र में जितने भी वाहन प्रवेश कर रहे हैं, उन सभी की इंट्री करते हुए रजिस्टर में दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:

Mahoba News: राम नाम से गूंजा शहर, ढोल बाजे के साथ निकली प्रसाद वितरण यात्रा, डीजे की धुन पर थिरके लोग; बनाई गई रंगोली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।