यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mahoba News: राम नाम से गूंजा शहर, ढोल बाजे के साथ निकली प्रसाद वितरण यात्रा, डीजे की धुन पर थिरके लोग; बनाई गई रंगोली
Ramlala Pran Pratistha अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुबह से ही राम भजन होते रहे। बंधानवार्ड शेखनपुरा से श्रीराम ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, महोबा। Ramlala Pran Pratistha: प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में सोमवार को राम नाम की गूंज सुनाई देती रही। हर ओर डीजे की धुन पर लोग थिरकते रहे और रैली निकाली गई। इस मौके पर जगह-जगह लोगों को प्रसाद वितरण किया गया, रंगोली सजाई गई।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुबह से ही राम भजन होते रहे। बंधानवार्ड शेखनपुरा से भगवान राम की प्रसाद वितरण यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हुए और हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम के नारे लगाते रहे।
प्रसाद वितरण यात्रा शेखनपुरा से लंघानपुरा, सुभाष चौक, ऊदल चौक, मुख्य बाजार, तहसील चौराहा, आल्हा चौक, राठ चुंगी हेाते हुए बंधानवार्ड में संपन्न हुई। जहां से भी यात्रा निकली राम भक्त शामिल होते गए और राम नाम का जाप करते हुए आगे बढ़ते रहे।
अयोध्या करती है ऐलान, राम राज्य ही चाहिए, सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे प्रभु राम, नगरी हो अयोध्या सी सहित राम भजनों ने माहौल राममय कर दिया।
यात्रा में भक्त लोडर पर राम दरबार की फोटो सजा रखी थी, सभी को प्रसाद देते चल रहे थे। यात्रा के स्वागत के लिए कई स्थानों पर किशोरियों ने रंगोली भी सजा कर स्वागत किया। सुभाष चौक, मुख्य बाजार, छजमनपुरा में रंगोली बनाई गई थी।
यह भी पढ़ें:
