विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पापा मेरे साथ करते हैं गंदी हरकतें', भांजी की बात सुनकर मामा के उड़े होश; सभी दौड़े-दौड़े पहुंचे गांव

Published: Fri, 07 Feb 2025 02:09 PM (IST)

महोबा में एक 18 वर्षीय युवती ने पिता पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। उसने अपने मामा को इसकी जानकारी ...और पढ़ें

त्री ने पिता पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप - प्रतीकात्मक तस्वीर।
त्री ने पिता पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप - प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, महोबा। युवती ने पिता पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए इसकी जानकारी अपने मामा को दी। सूचना पर पहुंचे मामा सहित अन्य लोगों ने उसे पुलिस की मदद से पिता से मुक्त कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लेकर इसकी जांच शुरू की है।

छतरपुर मप्र के एक ग्राम निवासी युवक ने थाना महोबकंठ में दी तहरीर में बताया कि 4 फरवरी की दोपहर करीब 12 उसे सूचना मिली कि उसकी 18 वर्षीय भांजी के साथ उसका ही पिता जबरदस्ती दुष्कर्म करता है। भांजी महोबकंठ के एक ग्राम की रहने वाली है। इसकी जानकारी होने पर सभी लोग गांव पहुंचे।

इसके बाद जीजा ने उसके व भाई के साथ मारपीट कर दी और बाइक तोड़ डाली। वह डरा धमकाकर भांजी को कैद किए है। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को बंधन मुक्त कराया। मामा की सूचना पर पुलिस ने आरोपित पिता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

एक युवती ने अपने ही पिता पर शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। जिसके संबंध में सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है। - सीओ सिटी, दीपक दुबे।

घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

वहीं दूसरी ओर, महोबा में गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। वहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लिया है। थाना कबरई के एक ग्राम निवासी महिला ने बताया कि तीन फरवरी की रात्रि करीब साढ़े 10 बजे वह घर में बच्चों के साथ अकेली थी।

उसके पति रोजाना की तरह ट्रक चलाने गए थे। उसी समय गांव का ही राकेश दीवार फांदकर छत के सहारे उसके घर में घुस गया। इसके बाद उसने अश्लीलता करते हुए उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर उसने मारपीट कर दी। उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसने धमकी दी कि यदि इसके बाद में किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा। महिला ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी। इसके बाद तहरीर थाना कबरई में दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर इसकी जांच शुरू की है।

महिला ने गांव के ही पूर्व से परिचित युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - दीपक दुबे, क्षेत्राधिकारी सदर।

ये भी पढे़ं - 

'ये बेटी वाले भी क्या जिगर रखते हैं...', कोर्ट ने सास-ससुर और पत‍ि को शायराना अंदाज में सुनाई फांसी की सजा