विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महोबा में 151 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला की तैयारियां जोरों पर, 11 अक्टूबर से होगा भव्य आयोजन

Published: Mon, 05 Oct 2026 11:45 AM (IST)

महोबा के पुराने रामलीला मैदान में 151 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसका मंचन 11 से 21 अक्टूबर तक होगा।

151 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला की तैयारियां जोरों पर।

151 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला की तैयारियां जोरों पर।

HighLights

  1. महोबा में 151 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला की तैयारी शुरू।

  2. आयोजन 11 से 21 अक्टूबर तक, पंडाल सजने लगा।

  3. रावण वध 20 अक्टूबर को, 21 को राजगद्दी शोभायात्रा।

जागरण संवाददाता, महोबा। शहर के पुराने रामलीला मैदान में 151 वर्ष से निरंतर चली आ रही ऐतिहासिक रामलीला के सफल मंचन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और पंडाल सजने लगा है। इसे लेकर लोगों में भी उत्साह नजर आ रहा है।

श्री रामलीला न्यास के सचिव मनोज तिवारी ने बताया कि 1875-95 में शिवचरण लाल तिवारी, भगवान दास तिवारी एवं मुकुंद लाल तिवारी ने सकी शुरूआत की थी। 1916 में पं मुकुंद लाल तिवारी द्वारा इसका विस्तार किया गया, उनके द्वारा रचित परशुराम परमानंद आरती से आज भी लीला प्रारंभ होती है।

1960 में पूर्व विधायक बाबूलाल तिवारी के नेतृत्व में रामलीला अपने वैभवशाली स्वरूप में पहुंची। इस बार 11 से 21 अक्टूबर तक आयोजन होगा। पहले दिन महावीर मंदिर में देव आह्वान एवं अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा।

12 अक्टूबर सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ, 13 से 20 अक्टूबर तक उत्कृष्ट कलाकारों के दल द्वारा भव्य रामलीला मंचन किया जाएगा। 20 अक्टूबर को रावण वध की लीला होगी और 21 अक्टूबर राजगद्दी शोभायात्रा के साथ समापन होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

क्षेत्रीय समेत अन्य जगहों से आए कलाकारों द्वारा इसमें अभिनय किया जाएगा। वहीं शहर के डाकबंगला में प्रोजेक्टर द्वारा दर्शकों को रामलीला दिखाई जाएगी। आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें- लवकुश रामलीला: इंफ्लूएंसर्स के जरिए एक करोड़ युवाओं तक पहुंचेगा राम का संदेश