विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी का झांसा देकर भतीजे ने दिल्ली ले जाकर की हैवानियत, फिर गांव छोड़ने के बहाने होटल में ले जाकर चाचा ने किया दुष्कर्म

Published: Fri, 23 Jan 2026 06:30 PM (IST)

महोबा में हैवानियत का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर पहले भतीजे ने युवती के साथ दिल्ली में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गांव की ही युवती को अपनी रिश्तेदारी में दिल्ली ले गया था युवक

  2. शादी का झांसा देकर 6 दिसंबर 2025 को ले गया था दिल्ली

संवाद सूत्र, अजनर (महोबा)। शादी का झांसा देकर युवक गांव की ही युवती को अपनी रिश्तेदारी में दिल्ली ले गया। यहां एक माह तक उसने युवती को रखा और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपित का चाचा पीड़िता को कार से लेकर उसके गांव छोड़ने के निकला। रास्ते में उसने बेहोशी की दवा खिलाकर युवती को होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।

वह उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग निकला। धमकी दी कि यदि किसी को बताया जो उसे व स्वजन को जान से मार दिया जाएगा। थानाध्यक्ष अजनर सुभाषचंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती के बयानों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 19 वर्षीय युवती ने बताया कि वह गांव के ही युवराज अहिरवार को पिछले डेढ़ वर्ष से जानती है। युवक ने उसके साथ दोस्ती कर ली और शादी का झांसा देकर 6 दिसंबर 2025 को वह उसे दिल्ली ले गया। यहां उसने अपनी रिश्तेदार नेहा नाम की महिला के साथ उसे 6 जनवरी तक रखा।

आरोप है कि इस दौरान वह शादी करने की बात कहकर उसकी मर्जी के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाता रहा। 10 जनवरी 2026 को युवराज का चाचा रणवीर दिल्ली से उसे गांव ले जाने के लिए कार में बैठाकर ला रहा था। आरोप है कि रास्ते में उसे बेहोशी की दवा खिला दी और एक होटल में ले जाकर रात भर दुष्कर्म करता रहा। अगले दिन गांव के बाहर पहुंचने पर उसने किसी को बताने व थाने में शिकायत करने पर माता पिता को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह भाग निकला।

युवराज के पिता हरप्रसाद ने भी फोन पर धमकी दी कि यदि पुत्र और भाई के विरुद्ध कोई कार्रवाई कराई तो उसे व स्वजन को जान से मार देंगे। डर के चलते उसने घटना के बारे में चाचा चाची को बताया और इसके बाद सूचना थाना अजनर में दी। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती के बयानों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।