महोबा में 25 और 26 सितंबर को जोरदार बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने महोबा में 25 और 26 सितंबर को वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ...और पढ़ें
-1790245653866_m.webp)
इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
महोबा में 25-26 सितंबर को भारी बारिश और वज्रपात की संभावना।
जिलाधिकारी ने लोगों से सुरक्षित रहने और सावधानी बरतने की अपील की।
आकाशीय बिजली से बचाव हेतु पक्के भवन में तुरंत शरण लें।
जागरण संवाददाता, महोबा। मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है कि 25 व 26 सितंबर को वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने लोगों से अपील की है कि आंधी-तूफान एवं आकाशीय विद्युत की स्थिति में सतर्क रहें। अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सावधानियां बरतें। आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित एवं पक्के भवन के अंदर रहें।
अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। खिड़की, दरवाजे, बालकनी एवं कमजोर दीवारों से दूर रहें। पेड़, बिजली के खंभे, होर्डिंग, टीन शेड एवं अन्य अस्थायी संरचनाओं के नीचे खड़े न हों। खुले मैदान, खेत, छत अथवा ऊंचे स्थान पर जाने से बचें। वाहन चलाते समय तेज आंधी आने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन रोक दें।
बिजली के तार टूटे हुए दिखाई देने पर उनसे दूर रहें तथा उन्हें छूने का प्रयास न करें। मोबाइल टावर, विद्युत ट्रांसफार्मर एवं अन्य विद्युत उपकरणों के आसपास न जाएं। खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधे , पेड़ के नीचे ,टीन शेड के नीचे न बांधे।
यह भी पढ़ें- यूपी में बनेंगे 35 रोड-फ्लाईओवर और बाईपास, आगरा-रामपुर सहित इन जिलों की सड़कों का होगा चौड़ीकरण
पशुओं को चरही के लिए न छोड़ें। मौसम खराब होने की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों एवं निर्देशों का पालन करें। अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त सूचना पर विश्वास करें।
आकाशीय विद्युत (वज्रपात) के दौरान क्या करें?
- बादलों की तेज गर्जना सुनाई देने पर तुरंत किसी सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें।
- खुले मैदान, खेत, तालाब, नदी, पोखर एवं अन्य जल स्रोतों से दूर रहें।
- अकेले खड़े पेड़ के नीचे आश्रय न लें।
- समूह में खुले स्थान पर खड़े होने के बजाय आपस में पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
- बिजली चमकने के दौरान विद्युत उपकरणों का उपयोग कम करें तथा आवश्यकता होने पर मुख्य विद्युत आपूर्ति बंद कर दें।
- घर के अंदर रहते हुए खिड़की, दरवाजे एवं बालकनी से दूरी बनाए रखें।
- यदि खुले स्थान पर फंस जाएं तो तुरंत नीचे झुककर शरीर को यथासंभव छोटा रखें और जमीन पर सीधे न लेटें।
- बच्चों, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को विशेष रूप से सुरक्षित स्थान पर रखें।
यह भी पढ़ें- यूपी के सभी सरकारी कर्मचारियों को पूरे करने होंगे दो कोर्स, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश
