सरदार पटेल जयंती पर महोबा में पुलिसकर्मियों ने ली एकता की शपथ, पुलिस लाइन में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन
महोबा पुलिस ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया।

जनपद के सभी थानों में भी एकता की शपथ दिलाई गई।
HighLights
सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस।
महोबा पुलिस ने एकता, अखंडता की शपथ ली।
पुलिस लाइन से 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन।
जागरण संवाददाता, महोबा। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एसपी कार्यालय में सीओ कार्यालय तेजप्रकाश सिंह और सीओ अपराध अजयपाल सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने व आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने की शपथ दिलाई गई। सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान और रियासतों के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को याद किया गया।
पुलिस लाइन में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन हुआ। सीओ नगर रविकांत गोंड ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। यह दौड़ पुलिस लाइन से छतरपुर रोड स्थित पुलिस लाइन तिराहे तक निकाली गई, जिसमें पुलिस कर्मियों, रिक्रूट आरक्षियों और आम लोगों ने भाग लिया। जनपद के सभी थानों में भी एकता की शपथ दिलाई गई।