विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महोबा में पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन चचेरे भाई-बहनों की मौत, नहाते समय हुआ हादसा

Published: Sun, 06 Sep 2026 10:22 PM (GMT+05:30)

महोबा के चरखारी थाना क्षेत्र के रिवई गांव में एक गड्ढे में डूबने से 15 वर्षीय प्रिंस, 11 वर्षीय रोशनी और 10 वर्षीय अंशुल की मौत हो गई। तीनों बच्चे रविवार दोपहर घर से नहाने गए थे, देर शाम तक नहीं लौटे तो खोजबीन के बाद उनके शव बरामद हुए।

HighLights

  1. महोबा के रिवई गांव में तीन बच्चों की दुखद मौत

  2. राजकीय माडल इंटर कालेज के पीछे गड्ढे में डूबे

  3. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर, आगे की कार्रवाई जारी

जागरण संवाददाता, महोबा। महोबा के चरखारी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूमों की मौत हो गई। पानी भरे गड्ढे में नहाने गए 15 वर्षीय किशोर समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। देर शाम तलाश के दौरान एक-एक कर तीनों के शव बाहर निकाले गए।

पानी भरे गड्ढे में नहाने गए किशोर समेत तीन की डूबने से मौत हो गई। पहले किशोर को बाहर निकाला गया और इसके करीब आधा घंटे बाद दोनों बच्चों के शव बरामद हुए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। घटना से दिवंगत के स्वजन बदहवास हैं।

तीनों प्राथमिक विद्यालय के छात्र थे। ग्रामीणों में चर्चा है कि तीनों मछली पकड़ने रोजाना वहां पर जाते थे। एसपी शशांक सिंह का कहना है कि तीनों की मृत्यु हो गई है। घटना के कारणों की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

mahoba news

प्रिंस की फाइल फोटो।

थाना चरखारी के ग्राम रिवई निवासी 15 वर्षीय प्रिंस पुत्र मनोज अहिरवार, 11 वर्षीय रोशनी पुत्री जियालाल व 10 वर्षीय अंशुल पुत्र खलक अहिरवार रविवार की दोपहर घरों से गांव स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज के पीछे बने गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए थे।

देर शाम तक तीनों लौटकर नहीं आए तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की। लेकिन तीनों का कुछ पता नहीं चल सका। रात्रि करीब सवा 9 बजे प्रिंस का शव उतराता मिला तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

थानाध्यक्ष चरखारी राहुल मिश्रा मौके पर पहुंचे और प्रिंस को स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी भेजा। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद रेस्क्यू शुरू किया गया तो रोशनी व अंशुल को भी बाहर निकाला गया। उन्हें भी अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर एसडीएम चरखारी अवनीश कुमार तिवारी व सीओ दीपक दुबे ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हालांकि ग्रामीणों में चर्चा है कि तीनों बच्चे रोजाना वहां पर मछली पकड़ने जाते थे।

एसपी शशांक सिंह ने बताया कि तीनों की मौत हुई है। आगे की कार्रवाई और जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur House Collapse: फावड़े से खोदता रहा भतीजा, एक-एक कर निकले अपनों के 4 शव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।