गाय को मौत के घाट उतारा, मुकदमा दर्ज
संवाद सूत्र (महोबा) खन्ना क्षेत्र के ग्राम चिचारा निवासी राधेश्याम कुशवाहा ने बताया कि उनकी गा
By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 11:02 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 06:10 AM (IST)
संवाद सूत्र, (महोबा) खन्ना : क्षेत्र के ग्राम चिचारा निवासी राधेश्याम कुशवाहा ने बताया कि उनकी गाय घर के पास ही टहल रही थी। तभी वह पड़ोसी लल्लू गुप्ता के मकान के पास जा पहुंची और उनके यहां रखा चारा खाने लगी। वह गाय हो चारा खाते देखकर आगबबूला हो गया और लाठी लेकर आ गया। इसके बाद उसने गाय पर लाठी से कई प्रहार किए। इससे उसे गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राधेश्याम कुशवाहा ने इसकी सूचना थाने में दी। पुलिस ने आरोपित लल्लू गुप्ता के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें