विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: चरखारी के मां-बेटे की मौत की पुष्टि, परिवार में मातम

By Jagran NewsEdited By: Vivek Shukla
Published: Fri, 25 Sep 2026 02:02 PM (IST)

यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात स्लीपर बस में आग लगने की घटना में चरखारी के भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नीरज ...और पढ़ें

हादसे में मां बेटे की मौत। जागरण

हादसे में मां बेटे की मौत। जागरण

HighLights

  1. यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने से हादसा।

  2. चरखारी के मां-बेटे सुनीता और शशांक की मौत हुई।

  3. फोरेंसिक रिपोर्ट से शुक्रवार सुबह मौत की पुष्टि।

जागरण संवाददाता, महोबा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात स्लीपर बस में आग लगने की घटना में चरखारी कस्बा के छैलबिहारी मुहल्ला निवासी भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता की पत्नी 50 वर्षीय सुनीता और 25 वर्षीय पुत्र शशांक  की मौत हो गई।

गुरुवार दिनभर स्थिति स्पष्ट नहीं थी, लेकिन शुक्रवार सुबह फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद मौत की पुष्टि हुई। खबर मिलते ही स्वजन बदहवास हो गए और घर पर लोगों की भीड़ जुट गई है। व्यापारी नीरज गुप्ता कस्बे में मेडिकल स्टोर चलाते हैं।

उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे पत्नी से फोन पर बात हुई थी, उसके बाद हादसे की खबर मिली और संपर्क टूट गया। शशांक दिल्ली में इंडिगो एयरलाइंस में इंजीनियर है। वह मां के साथ डबल डेकर बस से चरखारी आ रहा था। ट्रेन में रिजर्वेशन न मिलने के कारण दोनों ने राज कल्पना ट्रैवल्स की बस ली थी।

यह भी पढ़ें- नोएडा बस हादसा: सास के अंतिम संस्कार को निकली थी रेखा, रास्ते में पति को आखों के सामने खो दिया

घटना के बाद नीरज के भाई अजय गुप्ता और छोटा बेटा निखिल मौके पर पहुंचे, लेकिन रात भर स्थिति साफ नहीं हुई। शुक्रवार की सुबह फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने पर मां-बेटे की मौत की पुष्टि हो सकी। नीरज के भाई अजय ने स्वजन को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें- महोबा में 25 और 26 सितंबर को जोरदार बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट