Move to Jagran APP

Mahoba News: पत्थर लादकर जा रहा ट्रक अचानक खदान में जा गिरा, दो श्रमिकों की मौत; परिजनों में मची चीख-पुकार

Mahoba News सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डहर्रा के तीन नंबर पहाड़ पर बड़ी संख्या में मजदूर काम रहे थे। ट्रक पत्थर लोड कर पहाड़ पर चढ़ रहा था। तभी ट्रक में खराबी आ जाने से प्रेशर कम हुआ और वह बैक होने लगा। इसके बाद वह करीब सौ फिट नीचे खदान में गिर गया। जिससे खदान में काम कर रहे श्रमिक उसकी चपेट में आ गए।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Tue, 11 Jun 2024 06:51 PM (IST)
Mahoba News: पत्थर लादकर जा रहा ट्रक अचानक खदान में जा गिरा, दो श्रमिकों की मौत; परिजनों में मची चीख-पुकार
खदान में ट्रक गिरने से दो श्रमिकों की मौत

जागरण संवाददाता, महोबा। पत्थर लादकर जा रहा ट्रक अचानक बैक होकर करीब सौ फिट नीचे खदान में जा गिरा। इससे दो श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लिया है। घटना से मृतकों के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

मंगलवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डहर्रा के तीन नंबर पहाड़ पर बड़ी संख्या में मजदूर काम रहे थे। ट्रक पत्थर लोड कर पहाड़ पर चढ़ रहा था। तभी ट्रक में खराबी आ जाने से प्रेशर कम हुआ और वह बैक होने लगा। इसके बाद वह करीब सौ फिट नीचे खदान में गिर गया। जिससे खदान में काम कर रहे श्रमिक उसकी चपेट में आ गए। ट्रक को गिरता देख कुछ मजदूर हट गए लेकिन दो इसमें दब गए।

ट्रक के नीचे दब गया बाबूजी

हादसे में कबरई के मुहल्ला विशाल नगर निवासी 35 वर्षीय गजराज पुत्र बाबूजी ट्रक के नीचे दब गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक मध्य प्रदेश के ग्राम चंदवारा थाना प्रकाश बम्हौरी निवासी 30 वर्षीय राजकुमार और मजदूर विशाल नगर कबरई निवासी 32 वर्षीय बरदानी पुत्र मैकू गंभीर रूप से घायल हो गए।

तमाम मजदूर बचाव में जुट गए और सूचना मिलते ही एसडीएम सदर जीतेंद्र कुमार, सीओ सदर दीपक दुबे सहित खनिज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी में तैनात डा. पंकज गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। गजराज को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सक ने बताया कि दोनों के गंभीर चोटें आई हैं और ब्लीडिंग अधिक हो गई थी। दोनों को झांसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में वरदानी की भी मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक का अभी भी उपचार चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में AXIS Bank का एटीएम तोड़कर 10 हजार रुपये की चोरी, CCTV कैमरे पर लगा दिया था टेप