Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महोबा में सात परियोजनाओं के लिए 3.82 करोड़ की धनराशि आवंटित

जागरण संवाददाता महोबा बुंदेलखंड विकास निधि के तहत बुंदेलखंड की सात परियोजनाओं के लिए

By JagranEdited By: Updated: Thu, 26 Nov 2020 06:11 PM (IST)
Hero Image
महोबा में सात परियोजनाओं के लिए 3.82 करोड़ की धनराशि आवंटित

जागरण संवाददाता, महोबा : बुंदेलखंड विकास निधि के तहत बुंदेलखंड की सात परियोजनाओं के लिए शासन की ओर से 3.82 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। इन परियोजनाओं की कुल स्वीकृत लागत 19.31 करोड़ है। इनमें बांदा की चार, महोबा की दो व चित्रकूट की एक परियोजनाएं शामिल हैं।

परियोजनाओं के तहत जनपद बांदा में ग्राम पंचायत रिसौरा में नरैनी-बांदा मुख्य मार्ग, पहाड़पुर माइनर के बगल से बिदा का पुरवा होते हुए ननवारा, अतर्रा ब्रांच से पुल तक संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही पंचायत पंचमपुर से गुढ़ाखुर्द तक संपर्क मार्ग का निर्माण आदि कराया जाएगा। महोबा में खन्ना से गहरवा संपर्क मार्ग, खन्ना से चुरेहन डेरा मार्ग से नरोरा संपर्क मार्ग और जनपद चित्रकूट में सरधुआ मिर्जापुर से कालूपुर संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाना है। शासन की ओर से मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत कार्यो के अवशेष कार्य को कड़ी निगरानी में समयबद्ध ढंग पूर्ण कराएं और यह भी सुनिश्चित करें कि आवंटित धनराशि का दुरुपयोग न हो। स्वीकृत परियोजनाओं के लिए आवंटित धनराशि का उपयोग 31 मार्च 2021 तक अनिवार्य रूप से कर लिया जाए।

डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि धन आवंटन के साथ ही संबंधित विभागों को समय से काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। कराए जाने वाले काम का समय-समय पर सत्यापन भी होगा।