Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

174 वाहनों का चालान कर 26,800 समन शुल्क वसूला

जागरण संवाददाता, महोबा : पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची के निर्देश पर पूरे जिले में सीओ, एसएचओ

By JagranEdited By: Updated: Mon, 04 Jun 2018 11:18 PM (IST)
Hero Image
174 वाहनों का चालान कर 26,800 समन शुल्क वसूला

जागरण संवाददाता, महोबा : पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची के निर्देश पर पूरे जिले में सीओ, एसएचओ व एसओ के नेतृत्व में पुलिस द्वारा वाहन चे¨कग अभियान चलाया जा रहा है। कमी पाए जाने पर जहां वाहनों का चालन कर उन्हें सीज किया जा रहा है तो वहीं बिना नंबर के वाहनों में पुलिस के द्वारा नंबर लिखवाए जा रहे है। साथ ही सभी को यातायात नियमों के प्रति जानकारी दी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची के निर्देश पर बीते कुछ दिनों में अब तक विभिन्न थाना और कोतवाली पुलिस ने कुल 702 वाहनों को चेक किया। सर्वाधिक 134 वाहन कबरई थाना पुलिस ने चेक किए। चेक किए गए कुल वाहनों में 159 वाहनों में नंबर नहीं पाए गए जिनमें से 146 वाहनों में पुलिस कर्मियों के द्वारा नंबर डलवाए गए। वहीं कागजात आदि में कमी पाए जाने पर कुल 174 वाहनों का चालन किया गया और इनसे 26800 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में दो वाहन सीज किए गए। थाना कबरई पुलिस ने सर्वाधिक 51 वाहनों का चालान कर 7300 रुपये का समन शुल्क वसूला तो वहीं महोबकंठ पुलिस ने सबसे कम 3 वाहनों का चालान किया।