विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahoba News: महोबा में पुत्र के स‍िर पर सवार हुआ खून तो पिता को लाठी से पीटा, इलाज के दौरान मौत

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Fri, 28 Jul 2023 04:04 PM (GMT+05:30)

यूपी के महोबा में गुरुवार रात खाना खाने को लेकर प‍िता पुत्र की बहस हो गई। गुस्‍साये पुत्र ने प‍िता ...और पढ़ें

Mahoba News: महोबा में बेटे की प‍िटाई से प‍िता की मौत
Mahoba News: महोबा में बेटे की प‍िटाई से प‍िता की मौत

महोबा, जेएनएन। खाना खाने को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई। नाराज पिता लाठी से पुत्र को पीटने लगा। इसी बीच पुत्र ने भी लाठी से वार कर दिया जो पिता के सिर पर लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के दौरान पिता की झांसी में दूसरे दिन मौत हो गई।

घटना चरखारी कोतवाली क्षेत्र के गांव गोरखा में गुरुवार रात करीब नौ बजे की है। गांव निवासी 55 वर्षीय माखन अहिरवार ने अपने पुत्र को खाना खाने के लिए बुलाया, पुत्र ने अनसुना कर दिया। इस पर नाराज पिता उसे लाठी लेकर मारने दौड़ा। पुत्र ने भी पास पड़ी लाठी उठा ली और पिता के साथ मारपीट पर उतारू हो गया।

इसी बीच पुत्र ने पिता के सिर पर लाठी मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रात में ही घायल को लेकर स्वजन महोबा जिला अस्पताल आए। यहां हालत में सुधार नहीं होने पर झांसी रेफर कर दिया गया, वहां शुक्रवार दोपहर को इलाज के दौरान माखन की मौत हो गई।

थाना प्रभारी गणेश प्रसाद ने बताया कि पिता-पुत्र में मारपीट होने की सूचना रात को मिली थी, उस समय घायल पिता को इलाज के लिए भेजा गया था, शुक्रवार को उनकी मौत होने की सूचना मिली है, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।