महराजगंज में 15 अक्टूबर को रिहा होगा अमेरिकी नागरिक, निर्वासन करने की होगी कार्रवाई
पर्यटक वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भारत में रहने के आरोप में सजा काट रहा अमेरिकी नागरिक ट्रेविस ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
अमेरिकी नागरिक ट्रेविस फेलेन 15 अक्टूबर को होगा रिहा।
पर्यटक वीजा अवधि समाप्त होने पर भारत में रह रहा था।
रिहाई के बाद उसे अमेरिका डिपोर्ट किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, महराजगंज। पर्यटक वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रहने के मामले में सजा काट रहा अमेरिकी नागरिक ट्रेविस एन्थोनी फेलेन 15 अक्टूबर को जेल से रिहा होगा। रिहाई के बाद जिला प्रशासन की ओर से उसे उसके देश अमेरिका भेजने (डिपोर्ट) की कार्रवाई की जाएगी।
ट्रेविस एन्थोनी फेलेन को 30 मई 2026 को महराजगंज-फरेंदा मार्ग पर छतरी पुल के पास से पकड़ा गया था। वह नेपाल जाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन रास्ते को लेकर भ्रमित होने के कारण छतरी पुल के पास उतर गया था। उसके पास से अमेरिकी पासपोर्ट, पहचान पत्र और ई-टूरिस्ट वीजा से संबंधित दस्तावेज मिले थे।
पुलिस के अनुसार, ट्रेविस का पता 1015, 20वीं स्ट्रीट, सेक्रामेंटो 95811, मिसौरी, कैलिफोर्निया, अमेरिका दर्ज है। पर्यटक वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रहने के मामले में फरेंदा थाने में आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम की धारा 23 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें- महराजगंज में महिला की संदिग्ध मौत, पति हिरासत में; हत्या का आरोप
न्यायालय से उसे सोमवार को चार माह 15 दिन के कारावास की सजा मिलने के बाद वह जेल में बंद है। उसकी जेल में बंद अवधि को सजा में समाहित करते हुए 15 अक्टूबर को सजा पूरी होने पर उसकी रिहाई प्रस्तावित है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि अगर बिना वीजा के भारत में नहीं रहने दिया जा सकता हैं, ऐसे में उसे उसके देश भेजा जाएगा।
