Lok Sabha Election: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- I.N.D.I.A गठबंधन घोटालेबाजों की बरात
Maharajganj lok sabha Election केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के एक घटक ने तो अपने लंबे शासनकाल में आकाश से लेकर पाताल तक घोटाला किया। इनका शीर्ष नेतृत्व 5000 करोड़ रुपये के घोटाले में जेल से बेल पर चल रहा है। समाजवादी पार्टी अपने मूल मंत्र को ही भूल गई है। अब वह समाजवाद नहीं परिवारवाद के रास्ते पर चल रही है।
जागरण संवाददाता, महराजगंज। Maharajganj lok sabha Election केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि आइएनडीआइए गठबंधन घोटालेबाजों की बरात है। इस गठबंधन में शामिल विभिन्न दलों के नेता देश को लूटना चाहते हैं, और यह भी चाहते हैं कि भ्रष्टाचार पर चर्चा तक न हो। विपक्षी पार्टियों द्वारा भ्रष्टाचार को मेडल की तरह पेश किया जा रहा है।
भ्रष्टाचार ही उनका शिष्टाचार बन गया है। देश की 140 करोड़ जनता पीएम नरेन्द्र मोदी का परिवार है, और वह देश को भ्रष्टाचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में कैसे आइएनडीआइए गठबंधन के नेता भ्रष्टाचार को सही साबित करने में जुटे थे।
इसे भी पढ़ें- गैस सिलेंडर को लेकर यह गलती पड़ सकती है भारी, थोड़ी सी बरती लापरवाही, बन जाएगा 'बम'
विपक्षी गठबंधन के एक घटक ने तो अपने लंबे शासनकाल में आकाश से लेकर पाताल तक घोटाला किया। इनका शीर्ष नेतृत्व 5000 करोड़ रुपये के घोटाले में जेल से बेल पर चल रहा है। समाजवादी पार्टी अपने मूल मंत्र को ही भूल गई है। अब वह समाजवाद नहीं परिवारवाद के रास्ते पर चल रही है।
इसे भी पढ़ें- रवि किशन ने चाय बनाकर शुरू किया चुनावी अभियान, अपने अंदाज में अखिलेश यादव पर कसा तंज
इस पार्टी के शीर्ष नेता को समाज और जनता की नहीं परिवार की चिंता है। इसी पार्टी के एक नेता सनातन धर्म और राम चरित मानस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते रहे लेकिन, सपा अध्यक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की। सपा शासन काल में अपराधी बेखौफ आतंक फैलाते रहे और आम जनता पर जुल्म करते रहे। महिलाएं तक सुरक्षित नहीं थीं।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि विपक्षी गठबंधन की टोली को देखिए तो पता चलेगा कि जो भ्रष्टाचार के मामले में जेल या बेल पर हैं, वही भ्रष्टाचार बचाओ रैली कर रहे हैं। इनके नेता देश तोड़ने की बात करते हैं। उन पर कार्रवाई करने की बजाए संबंधित पार्टियां उन्हें लोकसभा का टिकट इनाम में देती हैं।