विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल के रास्ते दुबई भागने की फिराक में श्रद्धा दुबे, सुराग जुटाने में लगी SOG टीम

Published: Sat, 17 Oct 2026 11:16 AM (IST)

लखनऊ क्राइम ब्रांच और एसओजी टीम महराजगंज के सीमावर्ती क्षेत्रों में रेस्तरां संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. लखनऊ क्राइम ब्रांच श्रद्धा दुबे की तलाश में सक्रिय।

  2. शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित है श्रद्धा दुबे।

  3. नेपाल सीमा पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे।

जागरण संवाददाता (सोनौली) महराजगंज। लखनऊ के रेस्तरां संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपित 25 हजार रुपये की इनामी श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका के बीच लखनऊ क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीम ने सीमावर्ती क्षेत्र में जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को टीम ने सोनौली, नौतनवा, भगवानपुर और ठूठीबारी कस्बों में पड़ताल की। नेपाल जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए।

इस दौरान स्थानीय पुलिस की मदद ली गई। श्रद्धा दुबे के नेपाल के रास्ते दुबई भागने की आशंका को देखते हुए भी सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। टीम ने कस्बों और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी और श्रद्धा दुबे की गतिविधियों तथा आवागमन से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया।

भारत-नेपाल सीमा के निकट होने के कारण इस क्षेत्र को जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फुटेज की पड़ताल से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मामले से जुड़ी कोई गतिविधि कैमरों में दर्ज हुई है या नहीं।

यह भी पढ़ें- अब बायोमेट्रिक और रेटिना फेल होने पर भी मिलेगा राशन, नई व्यवस्था से कार्डधारकों को बड़ी राहत

टीम सीमावर्ती क्षेत्र में उपलब्ध साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर मामले से जुड़े तथ्यों को जोड़ने में जुटी है। भगवानपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि लखनऊ क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीम श्रद्धा दुबे की तलाश में आई थी। टीम दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी में 14454 लाभार्थियों को मिलेगी पीएम आवास की पहली किस्त, महराजगंज में शासन को भेजी गई डीपीआर