विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में 14454 लाभार्थियों को मिलेगी पीएम आवास की पहली किस्त, महराजगंज में शासन को भेजी गई डीपीआर

Published: Fri, 16 Oct 2026 08:35 PM (IST)

महराजगंज जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के तहत 14,454 लाभार्थियों को जल्द ही पहली किस्त मिलेगी। इन आवेदनों की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी है।

14454 लाभार्थियों को मिलेगी पीएम आवास की पहली किस्त।

14454 लाभार्थियों को मिलेगी पीएम आवास की पहली किस्त।

HighLights

  1. महराजगंज में 14,454 पीएम आवास लाभार्थियों को पहली किस्त।

  2. योजना शहरी-2.0 के तहत डीपीआर शासन को भेजी।

  3. पात्रों को पक्का मकान बनाने में मिलेगी आर्थिक मदद।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के तहत जिले के 11 नगर निकायों में 14,454 लाभार्थियों को जल्द ही पहली किस्त मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद विभाग ने इन लाभार्थियों की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर शासन को भेज दी है।

अब लाभार्थियों को पहली किस्त जारी होने का इंतजार है। वहीं, जिले के विभिन्न नगर निकायों में योजना का लाभ पाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया है। योजना के तहत पिछले माह 20 सितंबर तक जिले के 11 नगर निकायों में कुल 59,202 लोगों ने आनलाइन आवेदन किए हैं।

पोर्टल पर आवेदन के बाद संबंधित नगर निकाय की ओर से पात्रता की जांच की जाती हैं। पात्रता की जांच के बाद विभाग की ओर से इसका डीपीआर तैयार कर शासन को इसकी स्वीकृति के लिए भेजा जाता हैं, जहां से सीधे पात्र लाभार्थी के खाते में धनराशि अवमुक्त की जाती है।

जिले में अबतक पात्रता की जांच श्रेणी से आगे बढ़ने के बाद कुल आवेदनों में से 14,454 आवेदनों की डीपीआर तैयार की गई है। जिसको स्वीकृति के लिए भेजा गया हैं, विभाग की माने तो जल्द ही इन लाभार्थियों को प्रथम किस्त अवमुक्त होने वाली है।

निकायवार कुल आवेदन एवं तैयार डीपीआर का आंकड़ा

क्र.सं. निकाय का नाम कुल आवेदन तैयार डीपीआर
1 आनंदनगर 5,630 1,100
2 बृजमनगंज 2,571 800
3 चौक बाजार 4,148 891
4 घुघली 1,632 230
5 महराजगंज 11,089 2,829
6 नौतनवा 3,202 779
7 निचलौल 3,904 1,089
8 पनियरा 3,354 729
9 परतावल 4,181 502
10 सिसवा बाजार 16,243 4,963
11 सोनौली 3,244 542
कुल योग (Total) 59,198 14,454

डीपीआर तैयार होने के बाद इसे शासन को भेज दिया गया है। अब आगे की प्रक्रिया पूरी होने पर पात्र लाभार्थियों को योजना की पहली किस्त जारी की जाएगी। इससे लाभार्थियों को अपना पक्का मकान बनाने की दिशा में आर्थिक सहायता मिलने का रास्ता साफ होगा। -महेश शुक्ल, परियोजना अधिकारी डूडा।