शिवा शर्मा हत्याकांड: बैग के जरिए श्रद्धा दुबे के पहचान की कोशिश, बुर्का पहन भारत में दाखिल होने की आशंका
लखनऊ के रेस्तरां संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे की तलाश तेज हो गई है। जांच एजेंसियां ...और पढ़ें
-1792303807501_m.webp)
HighLights
शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे की तलाश।
बुर्का पहन नेपाल से भारत में दाखिल होने की आशंका।
सीसीटीवी फुटेज और बैग से पहचान की कोशिश जारी।
संवाद सूत्र (सोनौली) महराजगंज। लखनऊ के रेस्तरां संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित 25 हजार रुपये की इनामी श्रद्धा दुबे की तलाश में जांच एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है। उसके नेपाल के भैरहवा स्थित एक होटल में ठहरने और भगवानपुर सीमा के रास्ते भारत में दाखिल होने की आशंका है।
बताया जा रहा है कि वह बुर्का पहनकर निकली थी और उसके हाथ में एक बैग था। इसी सूचना के आधार पर लखनऊ और महराजगंज की क्राइम ब्रांच व एसओजी टीमों ने सीमावर्ती बाजार में सीसीटीवी फुटेज खंगाले। टीमों ने दुकानदारों को श्रद्धा की तस्वीर और बैग से जुड़ी जानकारी दिखाकर पूछताछ की।
जांचकर्ताओं का मानना है कि बुर्के में चेहरा ढका होने के कारण उसकी पहचान मुश्किल हो सकती है, इसलिए बैग को भी पहचान का अहम आधार बनाया गया है। बाजार के सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध महिला की आवाजाही तलाशने के साथ सीमा की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर भी नजर रखी गई।
टीम एक दुकान के कैमरे की रिकार्डिंग अपने साथ ले गई है। भैरहवा से बुर्का पहनकर निकलने और भगवानपुर सीमा के रास्ते भारत आने की आशंका के मद्देनजर जांच एजेंसियां नेपाल सीमा से सटे बाजारों में साक्ष्य जुटाए। उसके भैरहवा के होटल में ठहरने और भगवानपुर सीमा से भारत में प्रवेश करने की कड़िया जोड़ रही हैं।
यह भी पढ़ें- नेपाल के रास्ते दुबई भागने की फिराक में श्रद्धा दुबे, सुराग जुटाने में लगी SOG टीम
टीम सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान कर उसकी संभावित लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। भगवानपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि लखनऊ क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीम सीसीटीवी फुटेज अपने साथ ले गई है।
