विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज के निचलौल में पहाड़ों के बीच विराजेंगी मां वैष्णो देवी, गुफा में होंगे दिव्य दर्शन

Published: Wed, 14 Oct 2026 03:14 PM (IST)

निचलौल, महराजगंज में नवरात्र के लिए माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर का भव्य प्रतिरूप तैयार किया जा रहा है। श्रद्धालु ...और पढ़ें

दो हजार बांस, 15 सौ पटरी और करीब पांच सौ प्लाईवुड से तैयार हो रही भव्य गुफा। जागरण

दो हजार बांस, 15 सौ पटरी और करीब पांच सौ प्लाईवुड से तैयार हो रही भव्य गुफा। जागरण

HighLights

  1. निचलौल में बन रहा माता वैष्णो देवी का भव्य प्रतिरूप।

  2. बांस, पटरी और प्लाईवुड से तैयार हो रही गुफा।

  3. बाणगंगा, अर्धकुमारी, भैरवनाथ के दर्शन का मिलेगा मौका।

जागरण संवाददाता, निचलौल। नवरात्र के पावन पर्व पर नगर पंचायत निचलौल के श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी की यात्रा का अद्भुत अनुभव मिलेगा। नगर के वार्ड नंबर एक जिगनहवा में श्री बड़ी काली मां यूथ सेवा समिति की ओर से पहाड़ों और गुफाओं के बीच मां वैष्णो देवी के भव्य दर्शन की तैयारी की जा रही है।

बांस, पटरी और प्लाईवुड से तैयार हो रही इस गुफा में श्रद्धालु पहाड़ी रास्तों से गुजरते हुए बाणगंगा, अर्धकुमारी, मां वैष्णो देवी की पिंडी और बाबा भैरवनाथ के दर्शन कर सकेंगे। इसके साथ ही मां काली और बजरंगबली के दर्शन का भी अवसर मिलेगा।

समिति की ओर से गुफा निर्माण का कार्य करीब एक महीने से लगातार कराया जा रहा है। इसके लिए लगभग दो हजार बांस, 15 सौ पटरी और करीब पांच सौ प्लाईवुड का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस गुफा को बनाने में करीब आठ लाख रुपए का खर्च आ रहा है ऊंचे पहाड़ों के स्वरूप में तैयार किए जा रहे रास्तों से होकर श्रद्धालु माता के दरबार तक पहुंचेंगे।

81125420

समिति के सदस्य इसे अंतिम रूप देने में दिन-रात जुटे हैं। गुफा में प्रवेश करने के बाद श्रद्धालुओं को पहाड़ी यात्रा जैसा अनुभव मिलेगा। रास्ते में सबसे पहले बाणगंगा के दर्शन होंगे। इसके बाद ऊंचाई पर अर्धकुमारी की मूर्ति स्थापित की गई है। आगे बढ़ने पर श्रद्धालु मां वैष्णो देवी की पिंडी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

मान्यता के अनुसार, बाबा भैरवनाथ के दर्शन के बिना मां वैष्णो देवी की यात्रा अधूरी मानी जाती है। इसी भाव को ध्यान में रखते हुए गुफा में और ऊंचाई पर भैरवनाथ की मूर्ति स्थापित की गई है। पहाड़ों से नीचे उतरने पर मां काली की भव्य प्रतिमा के दर्शन होंगे। वहीं, गुफा से बाहर निकलते समय श्रद्धालु बजरंगबली के दर्शन भी कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में 15 अक्टूबर को रिहा होगा अमेरिकी नागरिक, निर्वासन करने की होगी कार्रवाई

दो दिन अतिरिक्त लगेगा मेला श्री बड़ी काली मां यूथ सेवा समिति के सदस्य दीपू मद्धेशिया ने बताया कि दशहरा मेले में दुर्गा प्रतिमाओं की विशाल फेरी निकाली जाती है। इस बार मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए दो दिन अतिरिक्त मेला आयोजित किया जाएगा।

इसके लिए संबंधित विभाग से अनुमति भी मिल गई है। समिति के दीपू मद्धेशिया, भोलू, प्रद्युम्न, आनंद, अतुल शर्मा, पंकज, शिव और नितेश सहित अन्य सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें- महाराजगंज में भिखारी बनकर आए ठग, तंत्र-मंत्र के बहाने महिला का मंगलसूत्र लेकर हुए फरार