त्रिशूली के कहर के बाद सेना का प्रहार, धंसी सड़क को दोतरफा करने के लिए नेपाल में डायनामाइट से कट रहे पहाड़
बाढ़ से क्षतिग्रस्त नागढुंगा-शीतलबाजार सड़कखंड को दोतरफा बनाने के लिए नेपाली सेना मरम्मत कार्य में जुटी है। नदी की ओर ...और पढ़ें

कड़े चट्टान को काटकर सड़क चौड़ी करने का चल रहा काम। जागरण
HighLights
बाढ़ से धंसी नागढुंगा-शीतलबाजार सड़क की मरम्मत जारी।
नेपाली सेना पहाड़ की कड़ी चट्टानें काटकर सड़क चौड़ी कर रही।
दोतरफा यातायात बहाल करने के लिए अब तक सात ब्लास्टिंग हुईं।
संवाद सूत्र, सोनौली। बाढ़ के कारण धंसकर एकतरफा आवागमन तक सीमित नागढुंगा-शीतलबाजार सड़कखंड को दोतरफा संचालन में लाने के लिए नेपाली सेना की तकनीकी सहायता से मरम्मत कार्य तेज कर दिया गया है।
सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से में नीचे त्रिशूली नदी की तरफ से दीवार खड़ी कर सड़क बनाना तत्काल संभव नहीं होने के कारण पहाड़ की तरफ की कड़ी चट्टान काटकर सड़क को चौड़ा करने का विकल्प अपनाया गया है।
भौतिक पूर्वाधार विकास मंत्रालय के प्रवक्ता विशिष्ट अधिकारी ने बताया कि 26 अगस्त को आई दूसरी भीषण बाढ़ से सड़कखंड का एक हिस्सा धंस गया था। इससे सड़क एकतरफा होकर रह गई। बाढ़ का पानी सड़क संरचना के भीतर तक पहुंचने से नुकसान गंभीर हुआ है, जिससे मरम्मत कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
मंत्रालय के अनुसार पहाड़ की तरफ मौजूद कड़ी चट्टान को हटाने के लिए नेपाली सेना के प्राविधिक सहयोग से अब तक सात बार ब्लास्टिंग की जा चुकी है। चट्टान हटने के बाद सड़क को आवश्यक चौड़ाई देकर दोतरफा यातायात सुचारु करने की दिशा में काम आगे बढ़ाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- सोनौली सीमा पर कम हुआ मालवाहकों का दबाव, चीन का सामान भी पहुंच रहा नेपाल
सड़क धंसने वाले स्थान पर नदी की तरफ से संरचना खड़ी कर सड़क निर्माण करना फिलहाल कठिन है। इसी कारण पहाड़ी हिस्से की चट्टान काटकर सड़क चौड़ी करने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली की अदालत में पेशी के चलते जार्डन ब्राउन पर आरोप तय नहीं, 28 सितंबर को अगली सुनवाई
