ट्रैफिक अलर्ट: नेपाल के पृथ्वी राजमार्ग पर 11 से 2 बजे तक पहियों पर ब्रेक, निर्माण कार्य के चलते रोका गया यातायात
नेपाल के पृथ्वी राजमार्ग पर मलेखु-मुग्लिंग सड़कखंड सोमवार को तीन घंटे (सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक) बंद रहेगा। ...और पढ़ें
-1793600246088_m.webp)
HighLights
नेपाल पृथ्वी राजमार्ग पर मलेखु-मुग्लिंग खंड बंद रहेगा।
आकाशे पुल पर गर्डर रखने के लिए यातायात रोका गया।
सोनौली से नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटक प्रभावित होंगे।
संवाद सूत्र (सोनौली) महराजगंज। सोनौली सीमा से करीब 200 किलोमीटर दूर नेपाल के पृथ्वी राजमार्ग पर सोमवार को मलेखु–मुग्लिङ सड़कखंड तीन घंटे तक बंद रहेगा। मझिमटार में आकाशे पुल (ओवरहेड ब्रिज) के यात्रियों के आवागमन वाले हिस्से में गर्डर रखने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक वाहनों का संचालन पूरी तरह रोक दिया जाएगा।
ऐसे में सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों को भी गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में रुकना पड़ सकता है। नागढुंगा–मुग्लिङ सड़क परियोजना के पश्चिमी खंड के सूचना अधिकारी सचेन्द्र मिश्र ने बताया कि मझिमटार में निर्माणाधीन आकाशे पुल पर गर्डर रखने का कार्य किया जाना है।
इसी कारण निर्धारित समय में मलेखु–मुग्लिङ सड़क खंड पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यातायात बहाल किया जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों और यात्रियों से सड़क बंद रहने के दौरान धैर्य बनाए रखने, यथास्थान व्यवस्थित तरीके से रुकने, लेन अनुशासन कायम रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।