विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-नेपाल बॉर्डर पर शराब तस्करी का भंडाफोड़, 648 बोतल शराब बरामद

Published: Sun, 01 Nov 2026 07:23 PM (IST)

महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और नौतनवा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया। इस दौरान ...और पढ़ें

भारत-नेपाल बॉर्डर पर शराब तस्करी का भंडाफोड़। फाइल फोटो

भारत-नेपाल बॉर्डर पर शराब तस्करी का भंडाफोड़। फाइल फोटो

HighLights

  1. भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का भंडाफोड़।

  2. एसएसबी और नौतनवा पुलिस ने तीन तस्कर पकड़े।

  3. 648 बोतल अंग्रेजी शराब और कार जब्त।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की 66वीं वाहिनी और नौतनवा थाना की संयुक्त टीम ने शराब तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 648 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ 527 के पास आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा पुल के निकट टीम ने घेराबंदी कर शराब जब्त की। तस्करी में इस्तेमाल कार, 1,470 रुपये भारतीय मुद्रा और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार लोगों और बरामद सामान को आगे की कार्रवाई के लिए नौतनवा पुलिस को सौंप दिया गया। 66वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी हरदीडाली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ठाकुर को रविवार सुबह करीब 5:30 बजे सूचना मिली थी कि कुछ लोग कार से शराब की बड़ी खेप नेपाल ले जाने वाले हैं।

उन्होंने सीमा चौकी सुंडी और नौतनवा पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद संयुक्त टीम ने संदिग्ध मार्ग पर नाकाबंदी की। नौतनवा की ओर से आई कार को रुकने का संकेत देने पर चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की। जवानों और पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर कार रोक ली। तलाशी में नौ बैग से 648 बोतल अंग्रेजी शराब मिली।

गिरफ्तार लोगों की पहचान हरिओम प्रजापति निवासी रामसिंह पुरा, थाना सदर, जिला रेवाड़ी, हरियाणा, मनीष कुमार निवासी सागरपुर, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और विजय भुजील निवासी कास्की, नेपाल (वर्तमान पता पश्चिम बिहार, दिल्ली) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि दिल्ली से शराब लाकर नेपाल में बेचने की योजना थी।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: लोकायुक्त जांच में गोशालाओं में गंभीर अनियमितताएं, वीडीओ की वेतन बढ़ोतरी पर रोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।