विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर खीरी: लोकायुक्त जांच में गोशालाओं में गंभीर अनियमितताएं, वीडीओ की वेतन बढ़ोतरी पर रोक

Published: Sun, 01 Nov 2026 06:57 PM (IST)

बसंतापुर गोआश्रय स्थल में वित्तीय गड़बड़ी और फर्जी बिलों की शिकायत लोकायुक्त जांच में सही पाई गई, जिसके बाद ग्राम ...और पढ़ें

बस्तौली गोआश्रय स्थल में खराब व्यवस्थाओं के लिए संबंधित सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बस्तौली गोआश्रय स्थल में खराब व्यवस्थाओं के लिए संबंधित सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

HighLights

  1. बसंतापुर गोआश्रय में वित्तीय गड़बड़ी, फर्जी बिलों का खुलासा।

  2. ग्राम विकास अधिकारी धीरेन्द्र कुमार की वेतन वृद्धि रोकी गई।

  3. बस्तौली गोआश्रय की खराब व्यवस्था पर सचिव को नोटिस।

संवादसूत्र, लखीमपुर। गोआश्रय स्थलों के संचालन में बरती गई अनियमितताओं पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बसंतापुर गोआश्रय स्थल में वित्तीय गड़बड़ी और फर्जी बिलों से जुड़ी शिकायत की जांच में आरोप सही पाए गए। लोकायुक्त के निर्देश पर हुई जांच के बाद ग्राम विकास अधिकारी धीरेन्द्र कुमार की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। वहीं, बस्तौली गोआश्रय स्थल में व्यवस्थाएं खराब मिलने पर संबंधित सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बसंतापुर गोआश्रय स्थल में वित्तीय अनियमितता और फर्जी बिलों के जरिए भुगतान किए जाने की शिकायत लोकायुक्त से की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकायुक्त ने जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिला विकास अधिकारी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रकरण की पड़ताल की।

यह भी पढ़ें- बदायूं गोशाला कांड: 34 गोवंश की मौत मामले में निलंबित BDOs की जांच करेंगे JDC बरेली

जांच में उपलब्ध अभिलेखों के साथ वाट्सएप चैट को भी साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया। पड़ताल में वित्तीय अनियमितता और कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन के साथ प्रक्रियागत खामियां भी सामने आईं। इसके आधार पर ग्राम विकास अधिकारी धीरेन्द्र कुमार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका इंक्रीमेंट रोक दिया गया।

जिला विकास अधिकारी ने बताया कि जांच पूरी कर रिपोर्ट लोकायुक्त को भेज दी गई है। उधर, बस्तौली गोआश्रय स्थल के निरीक्षण में भी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप नहीं मिलीं। इस पर वहां तैनात सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साक्ष्यों के साथ संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- यूपी के कन्नौज जिले की गोशालाओं में नेपियर घास का कमाल, गायों के दूध उत्पादन में बेतहाशा बढ़त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।