भारत से किराना सामान लेकर नेपाल जा रहा पिकअप वाहन सीज, 14.50 लाख रुपये की सामग्री बरामद
नेपाल सशस्त्र पुलिस ने भारत से नेपाल जा रहे एक पिकअप वाहन को खुदरा किराना सामान के साथ रुपंदेही जिले के ठुटीपिपल सीमावर्ती क्षेत्र में जब्त कर लिया। जब्त सामान और वाहन की कुल कीमत 14.50 लाख नेपाली रुपये आंकी गई है, जिसे कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित निकाय को सौंपा जाएगा।
-1795409447687_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
भारत से नेपाल जा रहा पिकअप वाहन जब्त।
नेपाल सशस्त्र पुलिस ने ठुटीपिपल सीमा पर कार्रवाई की।
जब्त सामान की कीमत 14.50 लाख नेपाली रुपये।
संवादसूत्र, सोनौली। भारतीय हाट बाजार से खुदरा किराना सामान लेकर नेपाल जा रहे एक पिकअप वाहन को नेपाल सशस्त्र पुलिस ने पकड़कर सीज कर दिया। रविवार को रुपंदेही जिले के ठुटीपिपल सीमावर्ती क्षेत्र में की गई कार्रवाई में वाहन सहित बरामद सामान की कुल कीमत 14 लाख 50 हजार नेपाली रुपये आंकी गई है।
नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल की 27वीं गण रुपंदेही के अंतर्गत तैनात मोबाइल गश्ती टीम ने ओमसतिया गांवपालिका-1 स्थित ठुटीपिपल क्षेत्र में जांच के दौरान भारत से नेपाल की ओर जा रहे पिकअप वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में खुदरा किराना सामग्री समेत अन्य सामान लदा मिला।
पुलिस टीम ने सामान और पिकअप को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। डीएसपी कृष्ण कुमार भट्टराई ने बताया कि बरामद सामान और वाहन की कुल कीमत करीब 14.50 लाख नेपाली रुपये आंकी गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए बरामद सामग्री को संबंधित निकाय को सौंपा जाएगा।