विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में लगेगा रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां युवाओं को देंगी नौकरी

Published: Sat, 21 Nov 2026 07:09 PM (IST)

महराजगंज में 26 नवंबर को फरेंदा स्थित परमेश्वर सिंह पीजी कॉलेज में एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा। इसमें 20 से अधिक कंपनियां 2000 से ज्यादा पदों पर युवाओं को 10 से 35 हजार रुपये तक की नौकरी देंगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 26 नवंबर को महराजगंज में रोजगार मेले का आयोजन।

  2. 20 से अधिक कंपनियां 2000 से ज्यादा पद भरेंगी।

  3. 18-40 वर्ष के युवा 10-35 हजार वेतन पा सकते हैं।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत 26 नवंबर को फरेंदा स्थित परमेश्वर सिंह पीजी कालेज परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

जिला सेवायोजन कार्यालय महराजगंज और परमेश्वर सिंह पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में 20 से अधिक कंपनियां युवाओं को रोजगार का अवसर देंगी। इसके माध्यम से 2000 से अधिक रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार 10 हजार से 35 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा। मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। आठवीं, हाईस्कूल, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और बीटेक सहित तकनीकी एवं गैर तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं को मौका मिलेगा।

रोजगार मेले में शामिल होने और चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऐसे में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए यह रोजगार पाने का अच्छा अवसर है।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में 19.66 करोड़ रुपये से बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सांसद जगदंबिका पाल ने किया भूमि पूजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।