विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में पहाड़ टूटकर गिरने से बाधित हुआ नदी का प्रवाह, रिसाव बढ़ा तो आ गई बाढ़

Published: Sun, 11 Oct 2026 01:53 PM (IST)

नेपाल के गोरखा जिले में पहाड़ टूटने से बूढ़ीगंडकी नदी का प्रवाह बाधित हो गया, जिससे पानी का रिसाव बढ़ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोरखा में पहाड़ गिरने से बूढ़ीगंडकी नदी बाधित।

  2. नदी का प्रवाह रुकने से बाढ़ का खतरा बढ़ा।

  3. यूपी के महराजगंज, कुशीनगर में बाढ़ का अलर्ट।

संवाद सूत्र, भैरहवा (नेपाल)। गोरखा जिले के चुमनुब्री गांवपालिका-6 स्थित चुम्के खोला में शनिवार की रात सूखा पहाड़ टूटकर बूढ़ीगंडकी में गिर गया। इस वजह से नदी का प्रवाह बाधित हो गया। नदी में एकत्र पानी का दबाव जैसे-जैसे बढ़ा रिसाव तेज होता गया। सुबह करीब 4:30 बजे दबाव ज्यादा होने पर पहाड़ का बड़ा टूटकर बिखर गया और पानी के साथ गाद-मलबा नीचे की ओर बहकर आने लगा।

आवाज सुनकर लोग जागे लेकिन अंधेरे की वजह से स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। गांव पालिका प्रशासन के अनुसार भूस्खलन का मलबा करीब 150 मीटर तक फैला है। पहाड़ से मलबा गिरने के चलते नदी का प्रवाह रुकने और खुलने का सिलसिला जारी है। नदी में बड़े-बड़े पत्थर बहते दिख रहे हैं।

प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक डा. धर्मराज उप्रेती के अनुसार सिर्दिबास, जगत, यारी, तातोपानी, माछीखोला, सोती, आरुखेत और आरुघाट तक खतरा है।

यह भी पढ़ें- नेपाल की बाढ़ से उत्तर प्रदेश में अलर्ट, महराजगंज और कुशीनगर में पड़ेगा असर

यह भी पढ़ें- नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ीगंडकी नदी में बहकर आया मलबा, पावर हाउस समेत कई घर बहे