नेपाल के नवलपरासी में हादसा: नाले में पलटी यात्रियों से भरी बस, 6 की मौत 10 घायल
नवलपरासी जिले में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो ...और पढ़ें
-1791005621646_m.webp)
नाले में गिरी बस को निकालते राहत व बचाव दल के सदस्य। सौ. नेपाल पुलिस
HighLights
नवलपरासी में यात्रियों से भरी बस नाले में पलटी।
हादसे में छह यात्रियों की दुखद मृत्यु, दस घायल।
चालक के नियंत्रण खोने से हुई दुर्घटना, जांच जारी।
संवाद सूत्र, भैरहवा (नेपाल)। नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता पूर्व) जिले में शनिवार को यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नाले में पलट गई। बिनयी त्रिवेणी गांवपालिका-2 स्थित एस मोड़ के पास पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर हुए हादसे में छह यात्रियों की मृत्यु हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। बस में चालक समेत कुल 18 लोग सवार थे। दो यात्रियों के सकुशल होने की जानकारी मिली है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
चालक के नियंत्रण खोने से हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार बस नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी। एस मोड़ के पास चालक के नियंत्रण खोने से बस सड़क से नीचे नाले में पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रहरी निरीक्षक (इंस्पेक्टर) थमन सिंह राना के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
हादसे में जाजरकोट जिले के भेरी नगरपालिका-3 निवासी 50 वर्षीय निर्जुङ खत्री की पहचान हुई है। पांच अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों की पहचान कराने के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
10 घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार
घायलों में गोरखा नगरपालिका-9 निवासी 30 वर्षीय हरिशरण थापा, अछाम मंगलसेन नगरपालिका-6 निवासी 28 वर्षीय तेजेन्द्र प्रसाद भंडारी, बर्दिया ठाकुरबाबा नगरपालिका-1 निवासी 20 वर्षीय आकृती, बाजुरा स्वामी कार्तिक गांवपालिका-5 निवासी 32 वर्षीय पवन बुढा, बर्दिया राजापुर नगरपालिका-9 निवासी 28 वर्षीय सञ्जय थारु और बाजुरा स्वामी कार्तिक गांवपालिका-1 निवासी 25 वर्षीय प्रेम बम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- भारत से नेपाल जा रही महिला के पास से 2.6 किलो सोने के आभूषण जब्त, एक किलो शुद्ध सोना बरामद
इसके अलावा ललितपुर कुञ्जय सोमपाक गांवपालिका-5 निवासी 29 वर्षीय अनोज खत्री, बर्दिया बाँसगढी नगरपालिका-7 निवासी 36 वर्षीय लाल बहादुर कार्की, बाँके नेपालगंज उपमहानगरपालिका-16 निवासी 48 वर्षीय अस्लाम भगवान और सल्यान वनगाड कुपिण्डे नगरपालिका-1 निवासी 21 वर्षीय अनिल बुढाथोकी घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मध्यविन्दु प्रादेशिक अस्पताल, डण्डा में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटना की विस्तृत जांच कर रही है।
