विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में खेलते-खेलते नहर में गिरा मासूम, डूबने से हुई मौत

Published: Tue, 03 Nov 2026 07:36 AM (IST)

महराजगंज के भिटौली में घर के सामने खेलते हुए डेढ़ वर्षीय मासूम दिव्यांश नहर में गिर गया और डूबने से ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

संवाद सूत्र (भिटौली) महराजगंज। घर के सामने खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम के लिए कुछ पल की अनदेखी जिंदगी पर भारी पड़ गई। खेलते-खेलते वह पास से गुजर रही नहर में जा गिरा और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। स्वजन उसे बचाने की कोशिश में तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से मां प्रमिला सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना भिटौली थाना क्षेत्र के विशुनपुर खुर्द गांव की है। गांव निवासी पन्नेलाल मौर्य का डेढ़ वर्षीय इकलौता बेटा दिव्यांश सोमवार शाम करीब चार बजे घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह घर के सामने से गुजर रही नहर में गिर गया। नहर में पानी कम होने के बावजूद वह किनारे ही डूब गया।

कुछ देर बाद स्वजन को इसकी जानकारी हुई तो आनन-फानन में उसे नहर से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मृत्यु से परिवार में मातम पसरा है।

पन्नेलाल के परिवार में अब तीन वर्षीय बेटी पुष्पा ही है। घटना के बाद स्वजन शव लेकर घर आ गए हैं। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- महराजगंज के ई-मेडिकेयर बिजनेस मॉडल को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान, जीते दो लाख रुपये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।