विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज के ई-मेडिकेयर बिजनेस मॉडल को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान, जीते दो लाख रुपये

Published: Mon, 02 Nov 2026 06:08 PM (IST)

महराजगंज के महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में अपने ई-मेडिकेयर बिजनेस मॉडल के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ई-मेडिकेयर बिजनेस मॉडल को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

ई-मेडिकेयर बिजनेस मॉडल को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

HighLights

  1. महामाया आईटीआई छात्रों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता जीती।

  2. ई-मेडिकेयर बिजनेस मॉडल को मिला प्रथम स्थान।

  3. जिलाधिकारी ने छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने उद्यमिता के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर जिले का गौरव बढ़ाया है। अविष्कार फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में संस्थान की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कैंप कार्यालय में विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

डीएम ने विद्यार्थियों से उनके ई-मेडिकेयर बिजनेस मॉडल की जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। ई-मेडिकेयर मॉडल को धरातल पर उतारने में जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

दरअसल, 25 सितंबर को आयोजित जनपद स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में टीम के ई-मेडिकेयर मॉडल का चयन प्रदेश स्तर के लिए हुआ था। लखनऊ के एक होटल में आयोजित प्रतियोगिता में 25 जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच महराजगंज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके लिए दो लाख रुपये नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया गया। टीम में अनुज कुमार गुप्ता, आर्यन मद्धेशिया, नमन सिंह, नीरज कुमार और रिया गुप्ता शामिल रहे।

  • महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने जीते दो लाख रुपये
  • डीएम ने कैंप कार्यालय में विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

यह भी पढ़ें- बहराइच में 102 करोड़ की लागत से चार सड़कों का होगा चौड़ीकरण, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।