विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में 102 करोड़ की लागत से चार सड़कों का होगा चौड़ीकरण, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

Published: Mon, 02 Nov 2026 05:49 PM (IST)

बहराइच जिले में सड़क संपर्क सुधारने के लिए चार प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस योजना पर लगभग 102.85 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

102 करोड़ की लागत से चार सड़कों का होगा चौड़ीकरण।

102 करोड़ की लागत से चार सड़कों का होगा चौड़ीकरण।

HighLights

  1. बहराइच में चार प्रमुख सड़कों का होगा चौड़ीकरण।

  2. परियोजना पर करीब 102.85 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित।

  3. प्रस्ताव डीएम द्वारा शासन को भेजा गया, मंजूरी का इंतजार।

जागरण संवाददाता, बहराइच। जिले में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए चार प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की योजना बनाई गई है। जिले के तीन विधानसभा में योजनाओं के तहत 37.80 किलोमीटर लंबाई में सड़कों का निर्माण व सुधार कराया जाएगा। इन कार्यों पर करीब 102.85 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डीएम की ओर से प्रस्ताव को शासन में भेजा गया है। प्रस्ताव पास होने पर कार्य को शुरू कराया जाएगा।

जिले में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने बलहा, नानपारा और महसी विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की योजना बनाई गई है।

बलहा विधानसभा क्षेत्र में झाला-उर्रा-हरखापुर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कराया जाना है। 12 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 33 करोड़ 71 लाख 60 हजार रुपये खर्च किए जाने क प्रस्ताव तैयार किया गया है।

नानपारा विधानसभा क्षेत्र में मटेरा-इटौंजा-नौतला मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की योजना है। 11.75 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 30 करोड़ 50 लाख 87 हजार रुपये की लागत प्रस्तावित है। यह कार्य ओडीआर/एमडीआर योजना के तहत कराया जाना है।

महसी विधानसभा क्षेत्र में खैरा बाजार से कोड़ाही कनेरा मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। 10.70 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 29 करोड़ छह लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

इसके अलावा कुंडासर-महसी-नानपारा मार्ग पर सिंगिया नसीरपुर मोड़ से नव्वा मोड़ तक 3.35 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य भी प्रस्तावित है। इस पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रताव बनाकर डीएम कार्यालय भेजा गया। यहां से शासन को प्रस्ताव पास हाेने के लिए भेजा गया है। विभाग अधिकारियों ने बताया कि प्रस्ताव पास होने पर आगे का कार्य कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बलरामपुर में 13 कृषि यंत्र की खरीद पर किसानों को मिलेगा अनुदान, ई-लॉटरी प्रक्रिया से हुआ चयन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।