विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलरामपुर में 13 कृषि यंत्र की खरीद पर किसानों को मिलेगा अनुदान, ई-लॉटरी प्रक्रिया से हुआ चयन

Published: Mon, 02 Nov 2026 05:25 PM (IST)

बलरामपुर में कृषि विभाग की नेशनल मिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत 13 कृषि यंत्रों पर किसानों को अनुदान मिलेगा।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी से चयन।

  2. बलरामपुर में 13 प्रकार के कृषि यंत्रों पर सब्सिडी।

  3. 45 किसानों को मिलेगा योजना का लाभ।

संवाद सूत्र, बलरामपुर। कृषि विभाग में नेशनल मिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में 13 कृषि यंत्रों एवं कृषि रक्षा उपकरण पर किसानों को अनुदान मुहैया कराने के लिए लक्ष्य मिला है।

इसके लिए कुल 45 किसानों ने बुकिंग किया था। जो लक्ष्य से अधिक था। इसको लेकर सोमवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त की अध्यक्षता में ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से लक्ष्य के सापेक्ष किसानों का चयन किया है।

कृषि उप निदेशक श्याम नारायण राम ने बताया कि योजना के तहत 13 कृषि यंत्रों पर अनुदान का लक्ष्य मिला। इसमें आठ सामान्य वर्ग व पांच अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों के लिए है।

बताया कि परियोजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर (परियोजना लागत 10 लाख), फार्म मशीनरी बैंक (परियोजना लागत 10 लाख), किसान ड्रोन एवं अन्य एकल कृषि यंत्रों, फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत संबंधित एकल कृषि यंत्रों एवं कस्टम हायरिंग सेंटर (परियोजना लागत 30 लाख) तक व त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत मेज सेलर बुक किए गए।

इसके अलावा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत मिलेट पार्लर, विभिन्न परियोजनाओं/संस्थाओं द्वारा कीट रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत कृषि रक्षा यंत्र तथा फसल विविधीकरण कार्यक्रम (सीडीपी) योजना के तहत कुल 45 किसानों ने पोर्टल पर यंत्र बुकिंग किए थे। लक्ष्य से अधिक आवेदन होने पर ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से चयन किया गया है।

यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर घर जाने यात्रियों को नहीं होगी टेंशन, अयोध्या में छह से 17 नवंबर तक हर मिनट पर मिलेगी बसें

यह भी पढ़ें- मिलावटखोर सावधान! लखनऊ से आ रही 'सीक्रेट टीम', रेड की जगह का पता WhatsApp पर पहुंचेगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।