महराजगंज में कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक पेड़ से टकराई, किशोर की मौत और दो गंभीर घायल
महराजगंज में कुत्ते को बचाने के प्रयास में एक बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे एक किशोर की मौत हो ...और पढ़ें

मृतक की फाइल फोटो। जागरण
HighLights
कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई।
हादसे में 16 वर्षीय किशोर किशन की मृत्यु हुई।
दो अन्य गंभीर घायल, गोरखपुर अस्पताल में भर्ती।
संवाद सूत्र (मंगलपुर), महराजगंज। सड़क पर अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मृत्यु हो गई, जबकि उसके चाचा और छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्वजन में चीख-पुकार मच गई।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बलुआभार निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र विश्वकर्मा अपने 18 वर्षीय भतीजे सागर और 16 वर्षीय किशन के साथ एक ही बाइक से नटवा जंगल गए थे। बुधवार की सुबह करीब सात बजे तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। अभी वे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नटवा जंगल के पास पहुंचे थे कि अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक कुत्ते से टकराने के बाद सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को निजी साधन से उपचार के लिए मेडिकल कालेज, अस्पताल गोरखपुर ले जाया जाने लगा। हालांकि, रास्ते में ही किशन की मृत्यु हो गई। वहीं, जितेंद्र विश्वकर्मा और सागर को मेडिकल कालेज अस्पताल गोरखपुर में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें- तालाब में मिला विवाहिता का शव, पति लापता; सिवान के महाराजगंज में सनसनी
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वजन अस्पताल पहुंचे। किशोर की मृत्यु से परिवार में मातम छा गया। श्यामदेउरवा के थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- सावधान! UP के ताल में तैर रही है मौत, इलाके में फैली दहशत; जानवरों के बाद इंसान भी बन रहे निवाला
