विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में गणित की परीक्षा देकर लौटे छात्र का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

By Neeraj SrivastavaEdited By: Vivek Shukla
Published: Wed, 28 Oct 2026 03:39 PM (IST)

महाराजगंज के पनियरा में 11वीं के छात्र मिथिलेश का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जो गणित की परीक्षा ...और पढ़ें

छात्र मिथिलेश की फाइल फोटो। जागरण

छात्र मिथिलेश की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. 11वीं के छात्र का शव फंदे से लटका मिला।

  2. गणित की परीक्षा देकर घर लौटा था छात्र मिथिलेश।

  3. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

संवाद सूत्र (पनियरा) महराजगंज। कक्षा 11 का एक छात्र उदितपुर बघौना गांव में मंगलवार की शाम अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। वह गणित की परीक्षा देकर घर लौटा था। स्वजन उसे आनन-फानन में नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजन में चीख-पुकार मच गई।

पनियरा थाना क्षेत्र के उदितपुर बघौना निवासी लक्ष्मण गुप्ता रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में काम करते हैं। गांव में उनकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। मंगलवार को मिथिलेश गणित की परीक्षा देकर स्कूल से घर लौटा था। उस समय उसकी मां प्रमिला देवी पशुशाला में भैंस की देखभाल कर रही थीं। उन्होंने मिथिलेश को खाना खाने के बाद पशुशाला में आने के लिए कहा था। लेकिन जब मिथिलेश पशुशाला नहीं पहुंचा तो उन्होंने सोचा कि वह दोस्तों के साथ कहीं चला गया होगा।

काफी देर होने पर करीब पांच बजे जब मिथिलेश नहीं आया तो स्वजन को चिंता हुई। इसके बाद उसे तलाशते हुए स्वजन कमरे तक पहुंचे। दरवाजा धक्का देने पर खुल गया। अंदर मिथिलेश को फंदे से लटका देखकर स्वजन के होश उड़ गए।

तत्काल उसे नीचे उतारा गया। इसके बाद स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। बेटे की मृत्यु से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई विमलेश, संदीप और सन्नी भी इस घटना से बदहवास हैं। बेटे के मृत्यु की खबर मिलते ही पिता भी मुंबई से गांव के लिए निकल दिए हैं।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में रसोई से गायब हो रहे पारंपरिक कांसा और पीतल के बर्तन, आधुनिकता की दौड़ में सिमट रही पुरानी परंपरा

भाई विमलेश ने बताया कि दोस्तों के अनुसार उसका पेपर ठीक नहीं हुआ था। इससे वह परेशान था। पनियरा थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया मामले की जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पारंपरिक हुनर को मिली आधुनिक रफ्तार, महराजगंज में दीपावली की आहट के बीच चाक पर दिनभर में आकार ले रहे डेढ़ हजार दीये