महाराजगंज में लाखों की लागत से बना खेल मैदान बना मवेशियों का चारागाह, उपेक्षा के शिकार युवा खिलाड़ी
नौतनवा ब्लाक के कोहरगड्डी गांव में लाखों की लागत से बना खेल मैदान देखरेख के अभाव में बदहाल हो गया ...और पढ़ें
-1794197379885_m.webp)
HighLights
कोहरगड्डी में लाखों की लागत से बना खेल मैदान बदहाल।
देखरेख के अभाव में मवेशियों का चारागाह बना मैदान।
युवा खिलाड़ी अभ्यास से वंचित, प्रतिभा हो रही प्रभावित।
संवाद सूत्र, परसामलिक। ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से नौतनवा ब्लाक के कोहरगड्डी गांव में कुछ वर्ष पहले लाखों रुपये की लागत से खेल मैदान बनाया गया था। निर्माण के बाद युवाओं को उम्मीद थी कि उन्हें अभ्यास के लिए बेहतर जगह मिलेगी, लेकिन देखभाल के अभाव में यह मैदान बदहाल हो गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक, मैदान की सफाई नहीं होने से वहां सुबह से शाम तक मवेशियों का आना-जाना लगा रहता है। घास-फूस और झाड़ियों के कारण रनिंग ट्रैक उपयोग के लायक नहीं रहा। मैदान की देखभाल के लिए कोई केयरटेकर भी नहीं है। रंग-रोगन न होने से चाहरदीवारी बदरंग हो गई है और अंदर लगे सजावटी पौधे भी एक-एक कर सूख गए हैं।
ऐसे में युवा यहां खेलने नहीं आते। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लाक और जिला स्तरीय अधिकारी भी मैदान की बदहाली देखने नहीं पहुंचते। शाम ढलने के बाद कुछ बाहरी लोगों का यहां आना-जाना शुरू हो जाता है, जिससे गांव के लोगों में नाराजगी है।
उनका कहना है कि रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया तो सरकार की लाखों रुपये की लागत बेकार चली जाएगी। खंड विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्र ने बताया कि कोहरगड्डी के खेल मैदान की बदहाली की जानकारी मिली है। जल्द ही टीम भेजकर मौके का निरीक्षण कराया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।