विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में अनियंत्रित हुई प्रयागराज जा रही बस, सूझबूझ से बची 15 यात्रियों की जान

Published: Sun, 12 Jul 2026 08:36 AM (IST)

महराजगंज डिपो की प्रयागराज जा रही रोडवेज बस सिरसिया गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। ...और पढ़ें

गोरखपुर -महराजगंज मार्ग पर सिरसिया में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरी रोडवेज बस। जागरण

गोरखपुर -महराजगंज मार्ग पर सिरसिया में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरी रोडवेज बस। जागरण

HighLights

  1. महराजगंज में रोडवेज बस सड़क किनारे गड्ढे में उतरी।

  2. बस में सवार 15 यात्री सुरक्षित, कोई घायल नहीं।

  3. चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

संवाद सूत्र, परतावल, (महराजगंज)। प्रयागराज जा रही महराजगंज डिपो की रोडवेज बस रविवार भोर करीब पांच बजे महराजगंज- परतावल मार्ग पर भिटौली थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे की ओर उतर गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार बस में चालक-परिचालक समेत 15 यात्री सवार थे। अचानक बस के सड़क से नीचे उतरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और समय रहते नियंत्रित हो गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। बस चालक करुणानिधान की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित रहे।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में शराब के नशे में बेटे ने पिता को पटक-पटक कर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

एआरएम महराजगंज डिपो सर्वजीत वर्मा ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है। दूसरी बस की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को सकुशल गोरखपुर भेज दिया गया, जहां से उन्हें उनके गंतव्य प्रयागराज के लिए रवाना किया जाएगा। घटना की सूचना मिलने के बाद विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।