विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में शराब के नशे में बेटे ने पिता को पटक-पटक कर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Published: Sun, 12 Jul 2026 08:29 AM (IST)

महराजगंज में शराब के नशे में धुत एक बेटे ने पारिवारिक विवाद के दौरान अपने पिता को पीट-पीटकर मार डाला। ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. शराब के नशे में बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला।

  2. पारिवारिक विवाद ने महराजगंज में खूनी रूप ले लिया।

  3. पुलिस ने आरोपी बेटे शेषनाथ को तुरंत हिरासत में लिया।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। पारिवारिक विवाद ने शनिवार की रात 11.30 बजे खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने ही पिता को पटक-पटक कर मार डाला। घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरदेउरवा में 54 वर्षीय हरिकमल अपने परिवार के साथ रहते थे। शनिवार रात उनका बड़ा बेटा शेषनाथ शराब के नशे में घर पहुंचा। किसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में शेषनाथ ने पिता को पकड़कर सड़क पर पटक दिया और उनके साथ लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की।

गंभीर अंदरूनी चोट लगने से हरिकमल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाईमें जुट गई।

वहीं आरोपित बेटे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद मृतक के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें- महाराजगंज के ठूठीबारी में व्यापारी ने पड़ोसी और थानाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, आत्महत्या का प्रयास

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपित बेटे शेषनाथ को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।