विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में प्राचीन शिव मंदिर में फेंका मांस का टुकड़ा, गांव में तनाव; पुलिस फोर्स तैनात

Published: Tue, 21 Apr 2026 08:51 AM (IST)

महराजगंज के सिसवा उर्फ खोरिया गांव स्थित शिव मंदिर में एक किशोर ने मांस फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। ...और पढ़ें

मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंकने से ग्रामीणों ने काटा हंगामा। (तस्वीर AI द्वारा जनरेटेड है)

मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंकने से ग्रामीणों ने काटा हंगामा। (तस्वीर AI द्वारा जनरेटेड है)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, महराजगंज। एक विशेष समुदाय के किशोर द्वारा सिसवा उर्फ खोरिया गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बीती रात मांस फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। आनन-फानन में परिसर की सफाई कराकर आरोपित बाल अपचारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।

नौतनवा थाना अंतर्गत खोरिया गांव निवासी सोनू व अन्य की तरफ से पुलिस को दिए तहरीर में बताया गया कि एक संप्रदाय विशेष से जुड़े आरोपित ने काली पन्नी में मांस रखकर मंदिर परिसर में फेंक दिया और मौके से भाग निकला।

घटना के दौरान किसी की नजर उस पर पड़ गई, जिसके बाद शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पर खोरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर परिसर की साफ-सफाई कराई।

यह भी पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें! गोरखपुर वंदे भारत समेत इन 35 ट्रेनों का बदला गया रूट, देखें पूरी लिस्ट

पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया

पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मामले में बाल अपचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।