रेल यात्री ध्यान दें! गोरखपुर वंदे भारत समेत इन 35 ट्रेनों का बदला गया रूट, देखें पूरी लिस्ट
प्रयागराज जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण 25 मई तक ट्रेनों के संचालन में बड़े बदलाव किए गए हैं। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यदि आप आने वाले दिनों में प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल और रूट अवश्य चेक कर लें। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग (फेस–एक) का कार्य शुरू हो गया है, जिसके कारण ट्रेनों के संचालन में बड़े बदलाव किए गए हैं। यह कार्य आगामी 25 मई तक चलेगा।
यार्ड रिमाडलिंग के चलते सबसे बड़ा बदलाव वंदे भारत एक्सप्रेस (22549/22550) के रूट में किया गया है। 20 अप्रैल से 30 अप्रैल तक यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन के बजाय प्रयाग स्टेशन से संचालित होगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने प्रभावित यात्रियों को मोबाइल पर बल्क मैसेज के जरिए जानकारी भेज दी है। रिमाडलिंग कार्य के कारण कुल 35 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।
अहमदाबाद-दरभंगा, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल, रक्सौल-लोकमान्य तिलक समेत कई प्रमुख गाड़ियां अब परिवर्तित रूट (प्रयागराज छिवकी के रास्ते) से चलेंगी।
स्टेशन पर होने वाले इन परिवर्तनों के कारण यात्री अपनी यात्रा का समय ध्यान में रखकर ही घर से निकलें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
24 से सूबेदारगंज से चलेगी हमसफर एक्सप्रेस
कई ट्रेनों को जंक्शन की जगह दूसरे स्टेशनों से ही चलाया जाएगा। हमसफर एक्सप्रेस 24 से 30 अप्रैल के बीच प्रयागराज-नई दिल्ली और प्रयागराज-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस अब सूबेदारगंज स्टेशन से ही चलेंगी और वहीं टर्मिनेट होंगी।
चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस 20 अप्रैल से 25 मई तक यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी स्टेशन तक ही आएगी और वहीं से वापस जाएगी। मुजफ्फरपुर-प्रयागराज बापू धाम एक्सप्रेस 27 और 29 अप्रैल को यह ट्रेन बनारस तक ही सीमित रहेगी।
कालिंदी एक्सप्रेस 29 अप्रैल को सूबेदारगंज स्टेशन तक ही आएगी। सूबेदारगंज-पीडीयू मेमू 30 अप्रैल को छिवकी तक चलेगी।
छिवकी के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें
- 15560 अहमदाबाद -दरभंगा - 24.अप्रैल
- 15559 दरभंगा -अहमदाबाद 29.अप्रैल
- 15018 गोरखपुर -लोकमान्यतिलक 25 से 30 अप्रैल
- 15017 लोकमान्यतिलक ट -गोरखपुर 24 से 29 अप्रैल
- 15267 रक्सौल -लोकमान्यतिलक - 25 अप्रैल
- 15268 लोकमान्यतिलक ट -रक्सौल 27 अप्रैल
- 11033 पुणे -दरभंगा - 29.अप्रैल
- 11034 दरभंगा -पुणे - 24.अप्रैल
- 01025 दादर -बलिया -24 से 29.अप्रैल
- 01027 दादर -गोरखपुर
- 01026 बलिया -दादर - 25 से 30 अप्रैल
- 01028 गोरखपुर -26 से 30 अप्रैल
- 22131 पुणे -बनारस - 29.अप्रैल
- 22132 बनारस -पुणे - 29.अप्रैल
- 15159 छपरा -दुर्ग - 30 अप्रैल
- 15160 दुर्ग -छपरा - 29 अप्रैल
- 11060 छपरा -लोकमान्यतिलक - 30 अप्रैल
- 18609 रांची -लोकमान्यतिलक - 29 अप्रैल
- 18610 लोकमान्यतिलक ट -रांची - 24 अप्रैल
- 19421 अहमदाबाद -पटना - 26 अप्रैल
- 19422 पटना -अहमदाबाद - 28 अप्रैल
- 12381 हावड़ा -नई दिल्ली रामबाग के रास्ते 26, 28 व 30 अप्रैल
- 12382 नई दिल्ली -हावड़ा रामबाग के रास्ते 24, 27 व 28
- 12307 हावड़ा -जोधपुर - 29 अप्रैल
- 22308 बीकानेर -हावड़ा - 29 अप्रैल
- 12987 सियालदह -अजमेर - 29 अप्रैल
- 09447 अहमदाबाद -पटना - 29 अप्रैल
- 12487 जोगबनी -आनन्द विहार - 29 अप्रैल
- 12488 आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी - 30 अप्रैल
- 12505 कामाख्या -आनन्द विहार - 29 अप्रैल
- 12506 आनन्द विहार-कामाख्या - 30 अप्रैल
- 12816 आनन्द विहार टर्मिनल-पुरी - 30 अप्रैल
- 12324 बाड़मेर -हावड़ा - 30 अप्रैल
- 11071 लोकमान्यतिलक ट -बलिया - 29 अप्रैल
- 11072 बलिया -लोकमान्यतिलक ट - 29 अप्रैल
