महराजगंज में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से मची सनसनी
महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र में एक युवक का शव सागौन के पेड़ से लटका मिला, जिससे हत्या की आशंका ...और पढ़ें
-1789793702267_m.webp)
मृतक की फाइल फोटो। जागरण
HighLights
महराजगंज में युवक का शव पेड़ से लटका मिला।
मृतक के पैर जमीन पर टिके थे, हत्या की आशंका।
पुलिस ने जांच शुरू की, बाइक भी बरामद हुई।
जागरण संवाददाता, (निचलौल) महराजगंज। खेत के किनारे सागौन के पेड़ से फंदे के सहारे युवक का शव लटका मिला। युवक के दोनों पैर जमीन पर टिके हुए थे। वहीं, घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी बरामद हुई। इसको लेकर हत्या के बाद शव लटकाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
निचलौल थाना क्षेत्र के बरगदही गांव के पास शनिवार सुबह खेत की ओर टहलने निकले लोगों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर आसपास के क्षेत्र की जांच-पड़ताल की।
मृतक की पहचान 28 वर्षीय अरुण राजभर निवासी कोहड़वल टोला सिसवा डीह के रूप में हुई । घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में जमीन विवाद में ट्रालर मालिक ने की खलासी की हत्या, सीसीटीवी से हुआ खुलासा
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। युवक के घर से घटनास्थल की दूरी नौ किलोमीटर है। वह वहां कैसे पहुंचा, सारे तथ्यों की जांच की जा रही है।
