'बिछिया दिला देता तो यह दिन न देखना पड़ता', महराजगंज में पत्नी की मौत के बाद शव से लिपटकर फफक पड़ा पति
करवा चौथ पर बिछिया न मिलने से हुई कहासुनी के बाद लालती देवी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ...और पढ़ें
-1793511633432_m.webp)
HighLights
करवा चौथ पर बिछिया को लेकर हुआ विवाद।
आर्थिक तंगी के कारण पति बिछिया न दिला सका।
पत्नी की मौत पर पति को गहरा पछतावा, रोया बिलखकर।
संवादसूत्र, परतावल। करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने वाली लालती देवी (39) की मौत के बाद पति चंदन भारती का रो-रोकर बुराहाल हो
गया। अस्पताल में पत्नी को मृत घोषित किए जाने के बाद वह शव से लिपटकर फफक-फफक कर रोने लगा। बार-बार यही कहता रहा कि काश! वह पत्नी को बिछिया दिला देता तो शायद उसे यह दिन नहीं देखना पड़ता।
चंदन ने बताया कि करवा चौथ पर लालती देवी पांच हजार रुपये का सामान पहले ही खरीद चुकी थी। हालांकि, अंत में वह पति से बिछिया दिलाने की मांग कर रही थी। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले चंदन की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह उसकी यह मांग पूरी नहीं कर पा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी चल रही थी।
पत्नी की मृत्यु के बाद चंदन को इस बात का गहरा मलाल था कि वह उसकी इच्छा पूरी नहीं कर सका। घटना के समय चंदन गांव के बाहर चौराहे पर गया था। घर पर उसके भाई की चार पत्नियां मौजूद थीं। उन्हीं लोगों ने फोन कर बताया कि लालती ने फंदा लगा लिया है। यह सुनते ही चंदन के होश उड़ गए और वह दौड़ता हुआ घर पहुंचा।
पत्नी को साल के सहारे कुंडी से लटका देख वह चीखने लगा। उसने तत्काल पत्नी को पकड़कर ऊपर उठाया, जबकि उसके भाई ने हंसिया से गले में लगा कपड़ा काटकर उसे नीचे उतारा। चंदन को लगा कि उसकी पत्नी जीवित है। वह तत्काल एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही वह बदहवास हो गया और पत्नी के शव से लिपटकर रोने लगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।