विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में प्रेमी की रिहाई के लिए विद्युत टावर पर चढ़ी किशोरी, पुलिस ने चार घंटे बाद उतारा

By Vishwadeepak TripathiEdited By: Vivek Shukla
Published: Sun, 18 Oct 2026 12:29 PM (IST)

एक किशोरी अपने प्रेमी को जेल से छुड़ाने की मांग को लेकर महराजगंज के झरवलिया गांव में एक विद्युत टावर ...और पढ़ें

HighLights

  1. किशोरी प्रेमी को जेल से छुड़ाने की जिद में टावर पर चढ़ी।

  2. महराजगंज के झरवलिया गांव में हुई घटना, पुलिस ने रेस्क्यू किया।

  3. चार घंटे बाद सुरक्षित नीचे उतारा गया, कानूनी कार्रवाई जारी।

जागरण संवाददाता, निचलौल, (महराजगंंज)। प्रेमी को जेल से छुड़ाने की जिद में एक किशोरी रविवार सुबह झरवलिया गांव के समीप खेत में लगे विद्युत टावर पर चढ़ गई। घटना के बाद आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। निचलौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे तक समझाने के बाद पुलिस ने सुबह 9:45 बजे किशोरी को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

पुलिस के अनुसार, किशोरी सुबह करीब 5:30 बजे टावर पर चढ़ी थी। पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। पूछताछ में पता चला कि किशोरी का एक गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

मामले की जानकारी होने पर किशोरी के पिता ने आरोपित युवक के विरुद्ध अपहरण व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया थ। इस मामले में प्रेमी युवक 15 दिनों से जेल में बंद है। किशोरी उसे जेल से छुड़ाने की मांग कर रही थी।

किशोरी को नीचे उतारने के बाद पुलिस उसे निचलौल थाने ले गई । जिस विद्युत टावर पर किशोरी चढ़ी थी, उस से बिजली आपूर्ति अभी शुरू नहीं हुई है, इसलिए तत्काल विद्युत प्रवाह का खतरा नहीं था।

यह भी पढ़ें- शिवा शर्मा हत्याकांड: बैग के जरिए श्रद्धा दुबे के पहचान की कोशिश, बुर्का पहन भारत में दाखिल होने की आशंका

हालांकि, ऊंचाई पर चढ़ने से उसके गिरने का जोखिम बना हुआ था। थानाध्यक्ष योगेन्द्र राय ने बताया कि किशोरी को टावर से सकुशल नीचे उतार लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- महाराजगंज में एक दिन की थानेदार बनीं मुक्ति तिवारी, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिया निस्तारण का निर्देश